इंदौर
तेजाजीनगर पुलिस ने स्वास्थ्य अधिकारी की शिकायत मंगेतर के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपित ने सरकारी अस्पताल में ही पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और शादी से मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना गुना पुलिस को भेजी जा रही है।
टीआई देवेंद्र मरकाम के मुताबिक 28 वर्षीय पीड़िता तेजाजीनगर क्षेत्र में रहती है। फिलहाल गुना के सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थ है।
सोमवार को भाभी के साथ थाने आई पीड़िता ने बयानों में बताया आरोपित वरुण निवासी मंडलेश्वर से शादी डाॅट काॅम के माध्यम से परिचय हुआ था।
वरुण ने शादी के संबंध में बात की और पिछले साल मई में हिंदू रीति रिवाज से सगाई कर ली। आरोपित अगस्त 2023 में मिलने के बहाने सरकारी अस्पताल में आया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। उसने 9 सितंबर को शादी से मना कर दिया। पीड़िता द्वारा कईं बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वरुण ने उसे धमकाया।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…