भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लूट की खबर सामने आई है। भोपाल की पॉश कॉलोनी, अरेरा कॉलोनी में बीते बुधवार की रात अनमोल ज्वेलर्स वालों के घर में 6 लाख की चोरी हो गई। तीन बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घर में मौजूद महिला के गले पर चाकू अड़ाकर लाखों रुपए की चोरी की गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान घर पर सिर्फ सराफा कारोबारी की पत्नी मौजूद थी।
जानकारी के मुताबिक तीनों अपराधी पेंटर थे और वह पेंट की मशीन रखने के बहाने घर में घुसे थे। घर में केवल सराफा कारोबारी की पत्नी मौजूद थी। मौका देखते ही तीनों बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और लाखों रुपए के साथ सोने के आभूषण लूट ले गए। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हबीबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत संदिग्ध बदमाशों से पूछताछ की गई।
चंद घंटों में ही पुलिस के हाथ लगी सफलता
सराफा कारोबारी के घर के सामने वाले बंगले पर तैनात गार्ड ने महिला की चीख पुकार सुनी और लुटेरों को भागते हुए देखा। एक लुटेरे को उन्होंने दबोच लिया लेकिन दो भाग निकले। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी इसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने अन्य दो आरोपियों को पकड़ लिया।
भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…
भोपाल गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में…
भोपाल खरगोन में 11 से 16 जून 2026 तक आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…