थाना गढ़ी मलहरा पुलिस ने हत्या के आरोपी को लिया हिरासत में

थाना गढ़ी मलहरा पुलिस ने हत्या के आरोपी को लिया हिरासत में

आरोपी नरेंद्र रैकवार के विरुद्ध पूर्व से चोरी, हत्या, गैर इरादतन हत्या के 3 अपराध दर्ज
मलहरा

आज प्रात कस्बा गढ़ी मलहरा के वार्ड क्रमांक 12 में एक बुजुर्ग व्यक्ति के शव संबंधी सूचना प्राप्त हुई, एसडीओपी नौगांव श्री चंचलेश मरकाम, थाना गढ़ी मलहरा पुलिस, एफएसएल टीम मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का भौतिक निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए व साक्षियों के कथन लिए गए। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। एकत्रित साक्ष्य व साक्षियों एवं परिजनों के कथनों के आधार पर मृतक व्यक्ति की हत्या मृतक के बेटे नरेंद्र रैकवार द्वारा लकड़ी की पटिया से गंभीर चोट पहुंचाकर की गई थी। थाना गढ़ी मलहरा में हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया। हत्या की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी नरेंद्र रैकवार निवासी गढ़ी मलहरा को अभिरक्षा में लिया गया।

आरोपी नरेंद्र रैकवार के विरुद्ध पूर्व से चोरी, हत्या सहित गैर इरादतन हत्या जैसे तीन अपराध दर्ज हैं। विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही एसडीओपी नौगांव श्री चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढ़ी मलहरा निरीक्षक सुरभि शर्मा, उप निरीक्षक आरपी अहिरवार, सहायक उप निरीक्षक के एल अहिरवार, सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र तिवारी, रमाकांत, प्रदीप तिवारी, जनक सिंह, किशोरी लाल, आरक्षक दशरथ, अनीस की भूमिका रही।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

7 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

7 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

8 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

8 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

8 hours ago