नारी शक्ति वंदन बिल पर सियासत गरम: अजय चंद्राकर का आरोप—कांग्रेस-TMC ने साजिशन रोका

रायपुर.

बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, परिसीमन और नक्सलवाद जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस और टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को विपक्ष ने “षड्यंत्रपूर्वक” लोकसभा में प्रभावित किया, जिससे देशभर की मातृशक्ति में आक्रोश है और इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बीजेपी अभियान चलाएगी।

अजय चंद्राकर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को विपक्ष ने “षड्यंत्रपूर्वक” लोकसभा में प्रभावित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और टीएमसी ने मिलकर इस बिल को गिराने का काम किया, जिससे देशभर की मातृशक्ति में आक्रोश है। चंद्राकर ने कहा कि इस मुद्दे को अब ग्रासरूट स्तर तक पहुंचाने के लिए बीजेपी अभियान चलाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनसंख्या संतुलन के लिए परिसीमन आवश्यक था, लेकिन इस पर भी राजनीति की जा रही है।

बीजेपी चलाएगी व्यापक जनजागरण अभियान
चंद्राकर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित न होने के मुद्दे को लेकर बीजेपी व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी ताकि यह संदेश जनता तक पहुंच सके।

नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस को घेरा
नक्सलवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 देश के इतिहास में ऐतिहासिक दिन होगा, क्योंकि गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बड़ी कार्रवाई हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ और देश में नक्सलवाद की जड़ें कांग्रेस शासनकाल की नीतियों और “शोषण आधारित विकास मॉडल” से जुड़ी हैं, जिसके कारण स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ा और कम्युनिस्ट संगठन बने।

Admin

Recent Posts

CG : स्टेयरिंग ने बदली जिंदगी: पुनर्वास केंद्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े सुकमा के युवा …

CG : स्टेयरिंग ने बदली जिंदगी: पुनर्वास केंद्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े सुकमा के युवा …

रायपुर। कभी भय और अनिश्चितता से घिरे जीवन जीने वाले सुकमा जिले के कई युवाओं…

10 minutes ago
CG : नक्सल पीड़ित परिवार के देवा मंडावी को मिली शासकीय नौकरी …

CG : नक्सल पीड़ित परिवार के देवा मंडावी को मिली शासकीय नौकरी …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की "छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत…

21 minutes ago
CG : सतरेंगा में दर्दनाक हादसा, पिकनिक पर गए SECL कर्मी की नदी में डूबने से मौत …

CG : सतरेंगा में दर्दनाक हादसा, पिकनिक पर गए SECL कर्मी की नदी में डूबने से मौत …

कोरबा। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेंगा में रविवार को पिकनिक मनाने गए 24 वर्षीय…

24 minutes ago
मैहर-रीवा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; पूर्व MLA के परिवार के 5 लोगों की मौत

मैहर-रीवा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; पूर्व MLA के परिवार के 5 लोगों की मौत

 मैहर  मैहर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर  देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को…

25 minutes ago
CG : बिलासपुर में हुआ था दर्दनाक हादसा, हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान …

CG : बिलासपुर में हुआ था दर्दनाक हादसा, हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान …

बिलासपुर: हाईकोर्ट ने कोटा ब्लॉक के भाड़म गांव में करंट से हुई तीन मौतों के…

30 minutes ago
CG : आज BJP विधायक दल की अहम बैठक …

CG : आज BJP विधायक दल की अहम बैठक …

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी मानसून सत्र की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा…

55 minutes ago