प्रदेश के स्कूलों में नशीली मादक पदर्थों की रोकथाम के लिए बनेंगे प्रहरी क्लब

भोपाल

प्रदेश के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में नशीली दवा और मादक द्रव्यों की रोकथाम के लिए प्रहरी क्लब गठित किए जाएंगे। ये क्लब स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को मादक द्व्यों और नशीली दवाओं के उपयोग से होने वाले नुकसान की जानकारी देंगे और उन्हें इससे बचने के लिए जागरुक करेंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के प्राचार्यो को स्कूलों में शाला प्रहरी क्लब का गठन करने के निर्देश दिए है।  स्कूलों के आसपास की दुकानों पर अक्सर नशे की सामग्री बिकने की शिकायतें आती है। इसके अलावा स्कूली बच्चें अपने मित्रों और परिचितों की संगत में आकर भी नशा करने लगते है। स्कूलों में गठित होंने वाले ये प्रहरी क्लब स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बीच से ही गठित किए जाएंगे।  ये क्लब बच्चों को नशा न करने के लिए प्रेरित करने का काम करेंगे।

नशे में लिप्त बच्चों को इससे बचाने के लिए नशा मुक्ति केन्द्रों में भिजवाने और उन्हें नशा छोड़ने के लिए उचित राह दिखाएंगे। सभी स्कूलों के प्राचार्यो को कहा गया है कि वे निर्धारित प्रपत्र पर प्रहरी क्लब गठन कर उसकी जानकारी तत्काल भेजें।

समग्र शिक्षा अभियान के तहत विभिन्न क्ल्बस के लिए राशि दी जाती है प्रहरी क्लब के गठन के लिए इस राशि का उपयोग किया जा सकेगा। यह प्रहरी क्लब स्कूलों में बच्चों और स्कूलों के आसपास की दुकानों, खेल मैदानों के आसपास नजर रखेगा। यदि यहां अवांछित तत्व नशे की सामग्री बेचते पाए जाते है तो शाला प्राचार्य और शिक्षकों को इसकी जानकारी यह क्लब देगा।

स्कूली बच्चों को नशीली दवा एवं मादक द्र्रव्यों की रोकथाम हेतु शाला में प्रहरी क्लबों का गठन किया जाएगा इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियोें और नोडल प्राचार्यो, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण को निर्देश जारी किए गए है।
-केके द्विवेदी, संचालक लोक शिक्षण मध्यप्रदेश

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग. सेवा सहकारी समितियों में भंडारित खाद के तीन नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए…

31 minutes ago
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

इंदौर. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्हाेंने…

41 minutes ago
उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में 35 किलो चांदी का गुप्तदान, गर्भगृह की बढ़ी भव्यता

उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में 35 किलो चांदी का गुप्तदान, गर्भगृह की बढ़ी भव्यता

उज्जैन   धर्म नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर का गर्भगृह अब चांदी की…

2 hours ago
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर

रायपुर राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम मोरकुटूम्ब की रहने वाली मितानीन प्रशिक्षक …

2 hours ago
बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय

बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय

रायपुर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन…

2 hours ago
​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी में वैज्ञानिक प्रशिक्षण संपन्न

​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी में वैज्ञानिक प्रशिक्षण संपन्न

​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी…

2 hours ago