उज्जैन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में अच्छी बारिश की कामना पूरी होने पर आज महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजन करते हुए महाकाल का धन्यवाद ज्ञापित किया।
चौहान सुबह अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान के साथ पारंपरिक परिधान में यहां स्थित मंदिर पहुंचे और पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उनके साथ मंत्री तुलसी सिलावट भी उपस्थित रहे। मंदिर के पुजारियों ने चौहान को पूजन करवाया। संपूर्ण पूजा लगभग एक घंटे तक चली।
लगभग समूचा अगस्त का महीना बिना बारिश के बीत जाने के कारण प्रदेश में सूखे की आहट हो गई थी। इसकेे बाद चौहान ने पिछले सप्ताह महाकालेश्वर की शरण में जाकर बारिश की कामना के साथ विशेष पूजा-अर्चना की थी। प्रदेश में भाद्रपद की शुरुआज से ही पिछले लगभग पांच दिन से अच्छी बारिश का दौर एक बार फिर शुरु हो गया है। इसी क्रम में वे आज महाकाल को धन्यवाद अर्पित करने यहां पहुंचे थे।
भोपाल मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय में शुक्रवार को वित्त विभाग के अधिकारियों और…
रायपुर सुकमा जिले में शासन की पुनर्वास नीति और जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों के जीवन में…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि विश्वविद्यालय…
देवास गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गुरुवार को देवास के वारसी नगर से जैश…
रायपुर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के विशेष प्रयासों…