मध्य प्रदेश में 2024 से शुरू होगा प्री-पेड बिजली सिस्टम, प्रति यूनिट पर उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

भोपाल

नया साल शुरू होने के साथ मध्य प्रदेश में नई व्यवस्थाएं भी शुरू हो रही है। जिस तरह से प्री-पेड मोबाइल सिस्टम होता है ठीक उसी तरह से बिजली व्यवस्था में भी प्री-पेड सिस्टम शुरू किया जाएगा। प्रदेश के इंदौर से सबसे पहले इसकी शुरुआत की जाने वाली है। फरवरी और मार्च से इंदौर के विद्युत उपभोक्ता प्री-पेड भुगतान की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की ओर से इस टैरिफ प्लान को मंजूरी दे दी गई है। वितरण कंपनियों द्वारा भी इसे लागू करने की तैयारी कर ली गई है।

इंदौर से होगी शुरुआत

पश्चिमी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्री-पेड भुगतान व्यवस्था सबसे पहले इंदौर से शुरू करने जा रही है। ऐसे इसीलिए किया जा रहा है क्योंकि यहां पर सबसे ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं लिहाजा प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहलाने वाला इंदौर सही जगह होगी। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता प्रति यूनिट पर 25 पैसे का लाभ उठा सकेंगे। हालांकि, ये सुविधा सभी के लिए लागू नहीं की जा रही है यह वैकल्पिक है और उपभोक्ता इसे अपने मन से शुरू करवा सकते हैं।

वैकल्पिक है व्यवस्था

प्री-पेड बिजली सिस्टम टैरिफ प्लान के संबंध में विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा विद्युत नियामक आयोग को याचिका प्रस्तुत की गई थी। याचिका में बताया गया था कि किस तरह से उपभोक्ताओं तक इस सुविधा का लाभ पहुंचाया जाएगा। जिसे देखते हुए नियामक आयोग ने इस सिस्टम को लागू करने के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। प्री-पेड बिजली सिस्टम उन उपभोक्ताओं के लिए शुरू किया जा रहा है जिनके घरों में स्मार्ट मीटर लगा हुआ है। हालांकि यह विकल्प है अगर उपभोक्ता चाहें तो पुरानी व्यवस्था में बने रह सकते हैं और अगर उन्हें प्री-पेड सिस्टम शुरू करवाना है तो वह इसके लिए बिजली कंपनी को अपना आवेदन दे सकते हैं। उपभोक्ता और कंपनी दोनों को ही इस सिस्टम से काफी लाभ होगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

3 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

3 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

3 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

3 hours ago