मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव जगदीशपुर में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक के प्रारूप को मंजूरी दे दी गई। सरकार अब इस विधेयक को 20 जुलाई से शुरू होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में पेश करेगी।

विधेयक के विधानसभा से पारित होने के बाद इसे राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इसके पश्चात राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने पर यूसीसी कानून के रूप में लागू हो सकेगा।

समान नागरिक संहिता लागू होने की दिशा में मध्य प्रदेश का यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वर्तमान में उत्तराखंड में यूसीसी लागू है, जबकि गुजरात और असम में भी इससे संबंधित विधेयक पारित हो चुका है। ऐसे में मध्य प्रदेश यूसीसी लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने वाला देश का चौथा राज्य बन गया है।

राज्य सरकार का कहना है कि यूसीसी का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, गोद लेने और पारिवारिक मामलों से जुड़े कानूनों में समानता और एकरूपता सुनिश्चित करना है। अब इस विधेयक पर विधानसभा के मानसून सत्र में चर्चा के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

11 hours ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

12 hours ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

13 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

13 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

13 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

14 hours ago