राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु बुधवार को मध्यप्रदेश में

इंदौर और जबलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा और लोक निर्माण मंत्री भार्गव मिनिस्टर इन वेटिंग नामित

भोपाल

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु बुधवार 27 सितम्बर 2023 को मध्यप्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, इंदौर और जबलपुर में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राज्य शासन की ओर से गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु की इंदौर विमानतल पर अगवानी करेंगे।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु बुधवार को नई दिल्ली से प्रस्थान कर सुबह 10:25 बजे इंदौर विमानतल पर आएंगी। इंदौर में ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आईसेक (आईएसएसी) अवार्ड सेरेमनी में शामिल होने के बाद दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर इंदौर से भारतीय वायुसेना के विमान से जबलपुर के लिये प्रस्थान करेंगी।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु सायं 4 बजे जबलपुर पहुँचकर आईआईटीडीएम ऑडिटोरियम में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के नये भवन की आधार शिला रखेंगी। राष्ट्रपति सायंकाल 5:45 बजे जबलपुर से वायुसेना के विमान से दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगी। जबलपुर में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे और विदाई देंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

43 शिक्षकों से करोड़ों की लोन ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप और चेकबुक बरामद

43 शिक्षकों से करोड़ों की लोन ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप और चेकबुक बरामद

कोंडागांव. जिले के फरसगांव और केशकाल थाना क्षेत्र में शिक्षकों को विभिन्न बैंकों से पर्सनल…

47 minutes ago
छत्तीसगढ़ में नशे में धुत मिले हेडमास्टर, स्कूल के बाहर गाली-गलौज का वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ में नशे में धुत मिले हेडमास्टर, स्कूल के बाहर गाली-गलौज का वीडियो वायरल

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक मामला…

2 hours ago
महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल – मंत्री सुश्री भूरिया

महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल – मंत्री सुश्री भूरिया

महिलाओं और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल - मंत्री सुश्री…

2 hours ago
MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

भोपाल   मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल राज्य सरकार ने…

3 hours ago