राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की प्रदर्शनी का अवलोकन किया

भोपाल
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने उज्जैन के ग्राम ढेंडिया में रुद्राक्ष होटल में स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान अन्तर्गत लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने अनुपयोगी कपड़ों से नवजात बच्चों के लिए बनाई गई दुलार किट, नारियल के अपशिष्ट और गोबर से बनाये गये उत्पाद, सूखे कचरे का सही निपटारा कर बनाये गये बहुउपयोगी उत्पाद और श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में अर्पित किए गये फूलों और निर्माल्य से बने उत्पाद, अगरबत्ती एवं अन्य उत्पाद बनाने की मशीन, निर्माल्य प्र-संस्करण, सफाई मित्रों के लिए सुरक्षा उपकरण एवं संसाधन और शून्य अपशिष्ट आयोजन के स्टॉल का अवलोकन किया।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु द्वारा प्रदर्शनी स्थल पर मौजूद सफाईकर्मी श्रीमती पुनम सारवान, श्री दीपक थनवार, श्रीमती विधि संगत, श्रीमती राधा धावरे और श्रीमती ज्योति टांक से संवाद किया गया। उन्होंने सफाईकर्मियों से परिचय प्राप्त किया और साथ में मौजूद राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर संकेत करते हुए पूछा कि आप इन्हें जानते हैं। इस पर सफाईकर्मियों ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव तो हमारे यहां के ही हैं।

राष्ट्रपति द्वारा भगवान महाकालेश्वर को अर्पित किए गये फूलों से अगरबत्ती बनाने वाली मशीन का अवलोकन किया गया। स्टॉल पर मौजूद श्रीमती शकुंतला मालवीय, शांतिबाई चौधरी और श्रीमती कविता परमार के द्वारा उन्हें जानकारी दी गई कि भगवान को चढ़ाये गये फूलों से अगरबत्ती निर्माण कर पुन: उनका उपयोग रिसाईकल कर किया जाता है। इस पर राष्ट्रपति द्वारा प्रशंसा व्यक्त की गई। बताया गया कि अन्य प्रमुख मंदिरों में भी शीघ्र ही यह व्यवस्था प्रारम्भ की जायेगी।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को उज्जैन से प्रस्थान पर दी भावभीनी विदाई
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को उज्जैन से प्रस्थान करने पर भावभीनी विदाई दी गई। हेलीपैड पर राज्यपाल श्री पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, संभाग आयुक्त श्री संजय गुप्ता, आईजी पुलिस श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन चलाई जाएगी …

CG : कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन चलाई जाएगी …

रायपुर। यात्रियों की मांग एवं सुविधा अनुसार रायपुर रेल मंडल ने गाड़ी संख्या 18249/ 18250…

6 minutes ago
CG : बरवासन गांव की बदली तस्वीर, हर घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल …

CG : बरवासन गांव की बदली तस्वीर, हर घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल …

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। विकासखण्ड मरवाही का बरवासन ग्राम पंचायत, जो जिला मुख्यालय से लगभग 16…

22 minutes ago
दुर्ग को मिली हाईटेक पहचान, सीएम ने IIT भिलाई के सहयोग से बने IT पार्क का किया लोकार्पण

दुर्ग को मिली हाईटेक पहचान, सीएम ने IIT भिलाई के सहयोग से बने IT पार्क का किया लोकार्पण

दुर्ग. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को दुर्ग जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां सीएम…

24 minutes ago
CG : बैंक अधिकारी को 3 साल की हुई सजा, बुजुर्ग को फंसाया था फर्जी कर्ज में …

CG : बैंक अधिकारी को 3 साल की हुई सजा, बुजुर्ग को फंसाया था फर्जी कर्ज में …

बिलासपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनुप तिग्गा की अदालत ने 104 वर्ष के एक बुजुर्ग…

29 minutes ago
जीवन में ऐसा कार्य करें जिसमें केवल पाना नहीं, समाज को कुछ देना हो- राज्यपाल रमेन डेका

जीवन में ऐसा कार्य करें जिसमें केवल पाना नहीं, समाज को कुछ देना हो- राज्यपाल रमेन डेका

जीवन में ऐसा कार्य करें जिसमें केवल पाना नहीं, समाज को कुछ देना हो- राज्यपाल…

41 minutes ago
बस्तर में खाद की कालाबाजारी रोकने बड़ा कदम, अब आधार कार्ड दिखाने पर ही मिलेगा उर्वरक

बस्तर में खाद की कालाबाजारी रोकने बड़ा कदम, अब आधार कार्ड दिखाने पर ही मिलेगा उर्वरक

बस्तर. बस्तर में रासायनिक खाद की कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने के लिए कृषि विभाग…

53 minutes ago