दुष्कर्म मामले में समझौते का दबाव पड़ा भारी, SI लाइन अटैच, ASP को जांच सौंपी गई

बिलासपुर.

7 वर्षीय दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है. सिरगिट्टी थाना में पदस्थ उप निरीक्षक (SI) शीतला प्रसाद त्रिपाठी को लाइन अटैच कर दिया गया है.

मामले की जांच की जिम्मेदारी अब एएसपी रश्मित कौर चावला को सौंप दी गई है. दरअसल, 14 साल के नाबालिग ने 7 साल की दो मासूमों के साथ दुष्कर्म किया है. मामले में दोनों पीड़िताओं की माता का आरोप है कि जब वह थाना में शिकायत दर्ज करवाने पहुंची थी, तब उनपर उप निरीक्षक शीतला प्रसाद त्रिपाठी ने समझौता करने के लिए दबाव बनाया. इसकी शिकायत परिजनों ने एसएसपी से की थी. 

चॉकलेट खिलाने के बहाने करता था गलत काम
मासूमों ने परजिनों को बताया कि आरोपी उन्हें चॉकलेट खिलाने के नाम से ले जाकर गलत काम करता था. उस समय उन्हें रस्सी से बांधकर रखा जाता था. 

एसएसपी ने दिए कड़े निर्देश 
मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने जांच की जिम्मेदारी एएसपी रश्मित कौर चावला को दी है. उन्हें मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं. एसएसपी ने समय पर जांच पूरी कर अभियोग पत्र कोर्ट में पेश करने के अलावा वीकली रिपोर्ट मांगी है.

Admin

Recent Posts

हैदराबाद में इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में शामिल होंगे CM साय, आज पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

हैदराबाद में इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में शामिल होंगे CM साय, आज पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

रायपुर. हैदराबाद में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट का आयोजन आज किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

36 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग की सख्ती, 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला …

CG : छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग की सख्ती, 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला …

रायपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा…

37 minutes ago
मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, राज्यसभा नामांकन रद्द करने वाली याचिका खारिज

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, राज्यसभा नामांकन रद्द करने वाली याचिका खारिज

भोपाल  सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका लगा है. शीर्ष अदालत…

41 minutes ago
BRICS Agriculture Summit: इंदौर में जुटे 20 देशों के कृषि मंत्री, शिवराज बोले- छोटे किसानों को सशक्त बनाना समय की मांग

BRICS Agriculture Summit: इंदौर में जुटे 20 देशों के कृषि मंत्री, शिवराज बोले- छोटे किसानों को सशक्त बनाना समय की मांग

 इंदौर इंदौर में आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय BRICS कृषि सम्मेलन का शुक्रवार को चौथा दिन…

42 minutes ago
CG : बहन का इज्जत बचाने मर्डर, भाईयों को उम्रकैद की सजा …

CG : बहन का इज्जत बचाने मर्डर, भाईयों को उम्रकैद की सजा …

बिलासपुर। हाई कोर्ट ने मुंगेली जिले के चर्चित पोखन यादव हत्याकांड में दोषी ठहराए गए…

44 minutes ago
छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग का विशेष अभियान: 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला

छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग का विशेष अभियान: 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला

छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग का विशेष अभियान: 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना…

2 hours ago