प्रधानमंत्री मोदी मैन विद अ विजन और मैन ऑन अ मिशन हैं – मुख्यमंत्री चौहान

  • सवा सौ करोड़ भारतवासियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का क्रांतिकारी नवाचार है मन की बात
  • मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात पर आधारित पुस्तकों का किया विमोचन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने देश की धारा को विकासवाद की ओर मोड़ा – केन्द्रीय मंत्री ठाकुर

भोपाल.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संपूर्ण विश्व इस बात पर एकमत है कि "यह भारत का दौर है। समस्या कोई भी हो, सारा विश्व समाधान के लिए भारत की ओर देखने लगा है।" यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता से संभव हुआ है। पिछले 9 वर्षों के छोटे से अंतराल में भारत कुछ नहीं कर सकता से भारत ही कर सकता है की भावना सम्पूर्ण विश्व में व्याप्त हुई है। यह भारत का सौभाग्य है कि हमें प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी मैन विद अ विजन-मैन ऑन अ मिशन हैं। उन्होंने वर्ग विशेष के तुष्टिकरण की जगह हर हितग्राही के संतुष्टिकरण की नीति के क्रियान्वयन के लिए टारगेटिंग 100 प्रतिशत सैचुरेशन का लक्ष्य रखा। सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की भावना जीरो टॉलरेंस फॉर करप्शन और फोकस ऑन डायरेक्ट कम्युनिकेशन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की विशेषताएं हैं। मुख्यमंत्री चौहान प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात पर आधारित सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास पुस्तक के भाग 2 और भाग 3 के विमोचन अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केन्द्रीय सूचना-प्रसारण, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विषय पर केन्द्रित मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी मन की बात से लोगों की चिंताओं और आकांक्षाओं से सीधे जुड़ते हैं
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सवा सौ करोड़ भारतवासियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का क्रांतिकारी नवाचार मन की बात आज देश के जन-जन की बात बन चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी अपनी सोच, अपने विचार और विजन को बहुत सहजता से समझा देते हैं। किसान हो या इंजीनियर, वैज्ञानिक हो या लेखक, छात्र हो या शिक्षक, आमजन हो या राजनेता, श्रोताओं का कोई भी समूह उनके साथ ऐसे जुड़ जाता है, मानो वे उन्हीं में से एक हैं। प्रधानमंत्री मोदी मन की बात से लोगों की चिंताओं और आकांक्षाओं से सीधे जुड़ते हैं।

प्रधानमंत्री जी की पुस्तकों का भोपाल में विमोचन होना हमारा सौभाग्य – मुख्यमंत्री चौहान
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सीधा संवाद, समावेशिता और भागीदारी, एकता और राष्ट्रीय पहचान, प्रेरणा और उत्साहवर्धन, सरकारी नीतियों तथा योजनाओं के बारे में जागरूकता, पारदर्शिता और जवाबदेही, डिजिटल पहुंच का विस्तार मन की बात के प्रमुख आयाम हैं। इसके माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण सहित अनेक सामाजिक मुद्दों पर देश के जन-जन से चर्चा की गई है। मन की बात देश के विभिन्न क्षेत्रों की परम्पराओं, त्यौहारों और प्रथाओं पर प्रकाश डालकर भारत की समृद्ध विरासत को भी प्रदर्शित करती है। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों को पुस्तक के अध्ययन के लिए प्रेरित किया तथा पुस्तकों के विमोचन के लिए भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश को चुनने के लिए आभार माना।

मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सबसे तेजी से बढ़ने वाले राज्यों में शामिल हुआ – केन्द्रीय मंत्री ठाकुर
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सबसे तेजी से बढ़ने वाले राज्यों में शामिल हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों के संग्रह के दोनों खंड शोधार्थियों, विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं, इनसे सभी को कुछ न कुछ सीखने को मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की धारा को विकासवाद की ओर मोड़ा है। समतामूलक समाज का निर्माण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मातृभाषा पर बल, चंद्रयान की सफलता, 18 करोड़ 50 लाख लोगों का गरीबी रेखा से बाहर निकलना, प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों का ही परिणाम है।

प्रधानमंत्री मोदी के 86 भाषण खंड 2 में और 80 भाषण खंड 3 में संग्रहित हैं
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों पर केन्द्रित सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के खंड 2 और खंड 3 का‍विमोचन किया। खंड 2 में प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के दूसरे वर्ष अर्थात जून 2020 से मई 2021 तक के 86 भाषणों का संग्रह है। यह संग्रह आत्मनिर्भर भारत, सिटीजन-फर्स्ट गवर्नेंस, कोविड-19 और बदलता विश्व, उदीयमान भारत, जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान, टेक इंडिया-न्यू इंडिया, हरित भारत- ओजस्वी-स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत-सक्षम भारत, शाश्वत भारत-आधुनिक भारत और मन की बात के दस खंडों में विभाजित है।

खंड 3
खंड 3 में प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के तीसरे वर्ष अर्थात जून 2021 से मई 2022 तक के 80 भाषणों का संग्रह है। पुस्तक में स्टार्टअप इंडिया, सुशासन सबका प्रयास, स्वास्थ्य पर बदलता विश्व, उदीयमान भारत, छोटा किसान बने देश की शान, नारी शक्ति-राष्ट्र शक्ति, खेलो इंडिया-फिट इंडिया, शाश्वत भारत और मन की बात नाम से 9 खंड हैं। यह पुस्तकें हर भारतीय के मन में राष्ट्र प्रथम की भावना को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने के भाव जगाती है। कार्यक्रम में खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग तथा अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि और विद्यार्थी उपस्थित थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

4 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

4 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

4 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

4 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

4 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

4 hours ago