प्रधानमंत्री मोदी सागर में संत रविदास मंदिर का भूमि-पूजन एवं समरसता यात्रा का समापन करेंगे: मुख्यमंत्री चौहान

कार्यक्रम गरिमापूर्ण और समरसतापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो
मुख्यमंत्री चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार पुन: प्रदेश प्रवास पर सागर जिले में आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर 12 अगस्त को सागर में संत रविदास मंदिर एवं कला संग्रहालय का भूमि पूजन तथा समरसता यात्रा का समापन करेंगे। यह अद्भुत कार्यक्रम है। समरसता का महाकुंभ है। सागर में संत रविदास मंदिर एवं कला संग्रहालय लगभग 101 करोड़ रुप्ए की लागत से निर्मित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के सागर में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां समय पर और बेहतर ढंग से की जाएं।

मुख्यमंत्री चौहान आज निवास स्थित समत्व भवन में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सागर जिले के बड़तुमा में संत रविदास जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर रहे थे। बैठक में सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, संस्कृति मंत्री सुउषा ठाकुर, जनजातीय कार्य मंत्री सुमीना सिंह, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा तथा वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि समरसता यात्रा का स्वागत और कार्यक्रमों को उत्साह पूर्ण आयोजित करने की तैयारियाँ बेहतर ढंग कर ली जाएं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि संतों की बैठक व्यवस्था अलग मंच पर की जाए। जनमानस तक कार्यक्रम की पहुँच के लिए बेहतर प्रचार -प्रसार किया जाए। समरसता यात्रा के समापन कार्यक्रम में लगभग सवा लाख अनुयायियों की उपस्थित होगी।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

7 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

7 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

7 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

7 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

7 hours ago