प्रधानमंत्री मोदी 14 सितम्बर को बीना में पेट्रो केमिकल परिसर में 50 हजार करोड़ रुपए निवेश कार्य का भूमि-पूजन करेंगे

प्रदेश के विकास और जनकल्याण का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखेंगे विकास रथ : मुख्यमंत्री चौहान
मुख्यमंत्री चौहान ने विकास रथों को हरी झंडी दिखाई
"विकास किया है- विकास करेंगे की थीम पर 127 विकास रथ प्रदेश में 40 दिन तक भ्रमण करेंगे

भोपाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 तारीख को सागर के बीना के बीपीसीएल में पेट्रो केमिकल परिसर में 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से होने वाले निवेश का भूमि-पूजन करेंगे। बीना रिफायनरी के पास पेट्रो केमिकल्स उत्पादन के लिए 50 हजार करोड़ का निवेश होने जा रहा है। प्रदेश में डेढ़ लाख करो़ड़ का निवेश और होने वाला जिससे तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले विकास रथों को रवाना करने के बाद दी। ये विकास रथ आमजन को अवगत कराने के लिए "विकास किया है-विकास करेंगे" की थीम पर आधारित हैं। विकास रथों को जिलों की यात्रा के लिए रवाना किया। यह रथ ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में 40 दिन तक भ्रमण करेंगे। प्रदेश में कुल 127 विकास रथ चलाये जा रहे है।

हमारी सरकार ने प्रदेश को विकसित राज्यों की पंक्ति में लाकर खड़ा किया है

मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि हमारी सरकार ने प्रदेश को देश के विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर दिया है। हमारी सरकार की अनेकों उपलब्धियाँ हैं, यह हमारा कर्तव्य है कि हम प्रदेशवासियों को यह बताएं कि प्रदेश के विकास और जन-कल्याण के लिए हमने क्या-क्या कार्य किए हैं। हमारे विकास रथ हमारी उपलब्धियों और रिपोर्ट कार्ड को जनता के सामने रखेंगे। सड़कें, सिंचाई की व्यवस्था, अर्थव्यवस्था की प्रगति, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली के प्रबंध आदि हर क्षेत्र में प्रगति हुई है। गाँव-शहरों का विकास, फसलों का उत्पादन, प्रदेश में आने वाला निवेश निरंतर बढ़ा है। प्रचार रथ के द्वारा राज्य सरकार की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

तीन लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

प्रदेश की प्रगति पर केंद्रित फिल्में प्रदर्शित करेंगे विकास रथ

उल्लेखनीय है कि विकास रथों में लगी एलईडी के माध्यम से विभिन्न वीडियो फिल्म और गाने दिखाये जायेंगे। इन वीडियो में जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म दिखाई जायेगी। जिसमें इसके साथ रघुवीर यादव द्वारा गाया गया मध्यप्रदेश गान, मध्यप्रदेश पर आधारित फिल्म तब और अब, मध्यप्रदेश में केन्द्र सरकार की योजनाएँ तब और अब, अद्भुत मध्यप्रदेश, जन-सरोकार, वंदे-मध्यप्रदेश, महिला सशक्तिकरण, लाड़ली बहना सेना, कृषि और सिंचाई, स्व-सहायता समूह और सीखो-कमाओ योजना पर आधारित वीडियो फिल्में दिखाई जायेगी। जिलों में लगने वाले हाट-बाजार तथा विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण क्षेत्रों, नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में और प्रमुख स्थलों पर विकास रथ से वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन कर प्रचार-प्रसार करेंगे।

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सांसद वी.डी. शर्मा, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, पूर्व महापौर आलोक शर्मा तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : नकली उर्वरक पकड़ाया, बिना लाइसेंस के बेच रहा था कृषि केंद्र संचालक …

CG : नकली उर्वरक पकड़ाया, बिना लाइसेंस के बेच रहा था कृषि केंद्र संचालक …

जशपुर। खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के…

2 minutes ago
CG : बीजापुर पुलिस ने थोक में चालानी कार्रवाई की, 62 लोगों पर जुर्माना …

CG : बीजापुर पुलिस ने थोक में चालानी कार्रवाई की, 62 लोगों पर जुर्माना …

बीजापुर। सड़क सुरक्षा को लेकर बीजापुर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन…

9 minutes ago
बिलासपुर में जल जीवन मिशन की सुस्ती पर भड़के केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, बिजली कटौती पर भी अधिकारियों को लगाई फटकार

बिलासपुर में जल जीवन मिशन की सुस्ती पर भड़के केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, बिजली कटौती पर भी अधिकारियों को लगाई फटकार

बिलासपुर. जनप्रतिनिधियों ने लगातार बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर क्षमता की समस्या उठाई, जिस पर केंद्रीय…

14 minutes ago
MP Weather: मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, कई जिलों में झमाझम बारिश; गुना-शिवपुरी समेत 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather: मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, कई जिलों में झमाझम बारिश; गुना-शिवपुरी समेत 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

 भोपाल  दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते पूरा प्रदेश इस समय वर्षा में भीग रहा…

20 minutes ago
MP SI भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी! 436 अभ्यर्थियों का चयन, संजय परमार बने प्रदेश टॉपर

MP SI भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी! 436 अभ्यर्थियों का चयन, संजय परमार बने प्रदेश टॉपर

भोपाल  मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने उपनिरीक्षक और सूबेदार भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित…

24 minutes ago
उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

उमरिया  उमरिया में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से…

53 minutes ago