विश्व की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण आज वर्चुअल रूप से करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

उज्जैन
धर्मधानी के जीवाजी वेधशाला परिसर में स्थापित विश्व की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण गुरुवार शाम चार बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल रूप से करेंगे। वे यहां 6265 करोड़ रुपये के 688 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्य कार्यक्रम भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर होगा, जिसका लाइव प्रसारण सभी जिला और नगरीय निकाय मुख्यालय पर होगा। मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव उपस्थित रहेंगे।

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र उज्जैन-दक्षिण में होने वाले 127 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और किए तीन निर्माण कार्यों (वैदिक घड़ी, संजीवनी क्लिनिक, होम्योपैथी औषधालय भवन) का लोकार्पण किया जाएगा। वे विक्रम नगर रेलवे स्टेशन के समीप उज्जैन विकास प्राधिकरण की आकार लेने वाली टीडीएस-3 और टीडीएस-4 आवासीय योजना का भूमिपूजन करेंगे।

 उज्जैन-उत्तर विधानसभा क्षेत्र में जिला चिकित्सालय परिसर में बनाए आयुष विंग कार्यालय, वार्ड 33 के भिक्षुक गृह में बनाए संजीवनी पाली क्लिनिक भवन का लोकार्पण और 18 भिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। उज्जैन दक्षिण, घटि्टया, तराना, बड़नगर, खाचरौद में नर्मदा-गंभीर का पानी पहुंचाने के लिए 1462 करोड़ रुपये की नर्मदा-गंभीर समूह जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन भी किया जाएगा।

याद रहे कि वैदिक घड़ी का लोकार्पण पहले एक मार्च को प्रस्तावित था। विक्रमोत्सव-2024 के आमंत्रण पत्र में इसका लेख भी किया गया था। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने एक दिन पहले वर्चुअल कार्यक्रम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

kgnews

Recent Posts

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

9 minutes ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

14 minutes ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

20 minutes ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

24 minutes ago
पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्म मंथन और संकल्प का…

29 minutes ago
भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल राजधानी भोपाल में गुरुवार की शाम आये तेज आँधी-अँधड़ और वर्षा से विद्युत प्रदाय…

34 minutes ago