प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जबलपुर एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल भवन का वर्चुअल किया लोकार्पण

भोपाल
जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट में लगभग 412 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत के नवीन टर्मिनल भवन का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से लोकार्पण किया। जबलपुर एयरपोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद श्री विवेक कृष्ण तंखा, श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि विधायक श्री सुशील इंदु तिवारी, श्री अशोक रोहाणी, श्री अभिलाष पांडे,श्री संतोष वरकड़े सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में एयरपोर्ट व हाईवे की कनेक्टिविटी सतत बढ़ रही है: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि एयरपोर्ट की यह भव्य बिल्डिंग शहर के लिए एक बड़ी सौगात है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एयरपोर्ट एवं हाईवे की कनेक्टिविटी सतत बढ़ रही है। देश आर्थिक विकास की ओर बढ़ रहा है। देश की अर्थव्यवस्था 11 वें से पाँचवें स्थान पर पहुंच गयी है। भारत शीघ्र ही विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा। जबलपुर महाकौशल का केंद्र है। यहां कनेक्टिविटी बढ़ने से विकास में तेज़ी आयेगी। छोटे शहरों में भी एयरपोर्ट की सुविधा उपलब्ध हो रही है। आने वाले समय में रीवा में भी हवाई उड़ान शुरू होने वाली है।

जबलपुर की कनेक्टिविटी में सतत विस्तार हो रहा है- मंत्री श्री सिंह
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कभी जबलपुर की छोटीसी हवाई पट्टी पर गायें चरा करती थी। जबलपुर में एयर डेक्कन, स्पाईस जेट, किंगफिशर, अलायंस एयर और इंडिगो की सेवाएँ हैं। जबलपुर कई शहरों से सीधे हवाई सेवा के माध्यम से जुड गया है। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले जो सपना देखा था, जिसके लिये वे सदैव प्रयासरत रहे, वह आज सामने है। नवीन टर्मिनल भवन में स्थानीय धरोहरों की झलक है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच से जबलपुर का विकास हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त किया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जबलपुर में जूलॉजिकल पार्क, एयरपोर्ट के साथ 460 करोड़ की रेलवे की अत्याधुनिक सुविधाजनक नई बिल्डिंग भी शीघ्र बनेगी।

 

kgnews

Recent Posts

‘जो खुद को नहीं संभाल पा रहा, वह मुझे क्या संभालेगा?’ नशे में धुत दूल्हे को देख दुल्हन ने लौटाई बारात

‘जो खुद को नहीं संभाल पा रहा, वह मुझे क्या संभालेगा?’ नशे में धुत दूल्हे को देख दुल्हन ने लौटाई बारात

जांजगीर-चांपा. जो शादी के दिन नशे मे धुत्त हैं अपने आप को नहीं संभाल पा…

30 minutes ago
सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन

सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन

रायपुर भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य…

30 minutes ago
मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों को 26 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों को 26 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी के सतत प्रयासों से रायगढ़…

35 minutes ago
शैक्षणिक पाठ्यक्रम में नशे के दुष्परिणामों पर जानकारी देना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

शैक्षणिक पाठ्यक्रम में नशे के दुष्परिणामों पर जानकारी देना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दिव्यांगजन के आवागमन के लिए सभी…

40 minutes ago
धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का मामला, कोर्ट ने पत्नी-बेटी के लिए ₹20 हजार मासिक भरण-पोषण का आदेश दिया

धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का मामला, कोर्ट ने पत्नी-बेटी के लिए ₹20 हजार मासिक भरण-पोषण का आदेश दिया

 इंदौर  धार्मिक पहचान छिपाकर विवाह करने और बाद में मतांतरण के लिए दबाव बनाने से…

49 minutes ago
CA इंटरमीडिएट में भोपाल के ईशान का जलवा, देश के टॉप-15 में बनाई जगह

CA इंटरमीडिएट में भोपाल के ईशान का जलवा, देश के टॉप-15 में बनाई जगह

भोपाल  द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा मई 2026 के…

59 minutes ago