नहीं जारी हो सका पदोन्नति आदेश, बिना ASP बने DSP हो रहे रिटायर

भोपाल
राज्य पुलिस सेवा के डीएसपी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर हुई डीपीसी के बाद लेटलतीफी के चलते अब तक पदोन्नति आदेश गृह विभाग जारी नहीं कर सका है, नतीजे में एक-एक कर कई अफसर पदोन्नति के इंतजार में रिटायर होते जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को एक और अफसर अब रिटायर होने जा रहे हैं।

तीन महीने पहले हुई थी डीपीसी
इस साल अप्रैल में डीएसपी रैंक के अफसरों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाए जाने को लेकर डीपीसी हुई थी। इस डीपीसी में 32 डीएसपी रेंक के अफसरों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया था। डीपीसी हुए तीन महीने से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है, लेकिन अब तक इन अफसरों के पदोन्नति के आदेश गृह विभाग ने जारी नहीं किए हैं। इसके चलते एक अफसर पिछले महीने रिटायर हुए थे, जबकि दूसरे अफसर सोमवार यानी 31 जुलाई को रिटायर होने वाले हैं। इनमें से कई अफसर जो फील्ड में पदस्थ हैं, जबकि कुछ अफसर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हैं।

देरी के चलते नहीं मिल सका पदोन्नति का लाभ
मई में डीएसपी गोविंद बिहारी रावत रिटायर हुए थे। जबकि सोमवार को डीएसपी बीपीएस परिहार रिटायर हो रहे हैं। परिहार अभी इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र के एसीपी हैं। रावत भोपाल ग्रामीण आईजी के यहां पर पदस्थ थे। इन दो अफसरों के रिटायर होने के चलते अब पदोन्नति का लाभ 30 अफसरों को ही मिल सकेगा। दरअसल ये सभी अफसर उपनिरीक्षक के पद से भर्ती हुए थे। जिन्हें पहले निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली थी, इसके बाद इन्हें डीएसपी के पद पर पदोन्नति मिली। इनमें से अधिकांश अफसर वर्ष 2013 बैच के डीएसपी हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featuredPHQ

Recent Posts

CG : जनपद CEO सस्पेंड, बीजेपी नेता के साथ किया था दुर्व्यवहार …

CG : जनपद CEO सस्पेंड, बीजेपी नेता के साथ किया था दुर्व्यवहार …

दुर्ग। बीजेपी नेता के साथ दुर्व्यवहार मामले में जनपद CEO को सस्पेंड कर दिया गया…

4 minutes ago
युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच, खेल सुविधाओं के उन्नयन पर जोर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच, खेल सुविधाओं के उन्नयन पर जोर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच, खेल सुविधाओं के उन्नयन पर जोर : वित्त मंत्री…

14 minutes ago
CG : रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव …

CG : रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव …

रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब…

18 minutes ago
सुशासन की दिशा में वरदान साबित हो रहा विज्ञान – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सुशासन की दिशा में वरदान साबित हो रहा विज्ञान – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सुशासन की दिशा में वरदान साबित हो रहा विज्ञान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में…

25 minutes ago
CG : विधवा भाभी के साथ बारी-बारी से रेप, दरिंदे देवरों का कारनामा …

CG : विधवा भाभी के साथ बारी-बारी से रेप, दरिंदे देवरों का कारनामा …

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया…

25 minutes ago
CG : दवाई दुकानों में चोरी, CCTV में नकाबपोश कैद …

CG : दवाई दुकानों में चोरी, CCTV में नकाबपोश कैद …

बालोद. जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं. करहीभदर गांव में दो नकाबपोश चोरों ने…

31 minutes ago