1 अप्रैल से इंदौर में महंगी होगी प्रॉपर्टी, इन लोकेशन पर 100 फीसदी तक बढ़ेंगे दाम

 इंदौर

अगर आप भी इंदौर (Indore City) में प्रॉपर्टी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं, 1 अप्रैल को शहरभर की कई लोकेशन्स पर प्रॉपर्टी की कीमतें सिर चढ़कर बोलेंगी। दरअसल यहां एक अप्रैल से कलेक्टर की नई गाइडलाइन जारी होगी। कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन की समिति की बैठक में बढ़ी हुई प्रॉपर्टी रेट का निर्धारण कर नई गाइडलाइन जारी की जाएगी। जो एक अप्रैल से लागू होगी।

सबसे महंगा हो सकता है इंदौर
पिछले साल नवंबर में प्रस्तावित गाइडलाइन (Collector New Guideline) संशोधन नहीं हो सका था। ऐसे में इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रॉपर्टी के दामों में यह पिछले 4-5 वर्षों में सबसे अधिक वृद्धि वाली गाइडलाइन होगी। सूत्रों के मुताबिक, आवासीय प्लॉटों की दरों में औसतन 30% तक बढ़ोतरी प्रस्तावित है। खेती की जमीनों की गाइडलाइन में 40% तक वृद्धि की संभावना है। 3100 लोकेशंस पर बढ़ोतरी का प्रस्ताव, 500 नई कॉलोनियां जुड़ेंगी, पिछले साल तक जिले में 5000 से अधिक लोकेशंस/कॉलोनियां थीं, लेकिन डबल एंट्री और दो नाम वाली लोकेशनों को हटाकर संख्या 4650 कर दी गई।

इनमें से 3100 लोकेशंस पर कीमतें बढ़ाने का प्रस्ताव है। साथ ही, इस बार 500 नई कॉलोनियां पहली बार गाइडलाइन में जोड़ी जाएंगी। ये वे कॉलोनियां हैं, जो पिछले एक वर्ष में विकसित हुई हैं या अब तक गाइडलाइन सूची में शामिल नहीं की गई थीं।

कई इलाकों में 100% तक वृद्धि संभव
जानकारी के मुताबिक कुछ क्षेत्रों में 100 फीसदी तक गाइडलाइन वृद्धि प्रस्तावित है। इसमें आईटी पार्क चौराहा रिंग रोड से तेजाजी नगर बायपास, उमरियाखेड़ी (खंडवा रोड); सोनवाय (नए राष्ट्रीय राजमार्ग और बायपास के कारण); बिचौली हप्सी (एनएचएआई द्वारा नया बायपास घोषित होने के कारण)।

इन गांवों में खेती की जमीनों की सरकारी दरें भी महंगी हो जाएंगी
-ग्राम सोनगीर, हिंगोनिया खुर्द, नरलाय, टिगरिया बादशाह
-कलारिया-धार रोड, भैंसलाय, बिसनावदा, कुमावत मोहल्ला-हातोद, पांडा-राऊ, लिंबोदागारी
-कलारिया, गुर्दाखेड़ी, बांक, सिंदोड़ा, एयरपोर्ट रोड से सटे इलाके

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : तोता, कछुआ पालने पर हो सकती है जेल …

CG : तोता, कछुआ पालने पर हो सकती है जेल …

रायपुर। राजधानी में तोतों और कछुओं का अवैध कारोबारी काफी सक्रिय हैं। कानूनी पाबंदियों के…

5 minutes ago
राजनांदगांव : सरकारी दफ्तरों के प्रवेश द्वार पर जलजमाव से आने-जाने में परेशानी…

राजनांदगांव : सरकारी दफ्तरों के प्रवेश द्वार पर जलजमाव से आने-जाने में परेशानी…

राजनांदगांव | लगातार बारिश के बाद शहर के कई सरकारी कार्यालयों के प्रवेश द्वारों के…

6 minutes ago
राजनांदगांव : युवक से चेन व मोबाइल लूटे, तीन आरोपी पकड़ाए…

राजनांदगांव : युवक से चेन व मोबाइल लूटे, तीन आरोपी पकड़ाए…

राजनांदगांव| आरके नगर चौक में बाइक सवार से सोने की चैन और मोबाइल लूटने वाले…

10 minutes ago
CG : बोरी में छिपाकर गांजा तस्करी, बाइक सवार पकड़ाए …

CG : बोरी में छिपाकर गांजा तस्करी, बाइक सवार पकड़ाए …

सूरजपुर. अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है.…

12 minutes ago
राजनांदगांव : तहसील रोड पर गड्ढों से रोजाना हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : तहसील रोड पर गड्ढों से रोजाना हादसे का खतरा…

राजनांदगांव| तहसील रोड पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों…

18 minutes ago
CG : पुजारी पर हमला, जगदलपुर में अशांति फ़ैलाने की साजिश …

CG : पुजारी पर हमला, जगदलपुर में अशांति फ़ैलाने की साजिश …

जगदलपुर. धरमपुरा मार्ग स्थित झाड़ेश्वर महादेव मंदिर में हुई घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल…

21 minutes ago