श्रमणा सहकारी समितियों के गठन के लिये श्रमिकों से प्रस्ताव आमंत्रित

भोपाल 
श्रम विभाग द्वारा ‘’श्रमणा’’ श्रम सहकारी समितियों के गठन के लिये श्रमिकों से प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं। नयी पहल के तहत प्रदेश के कुशल श्रमिकों को नवीनतम तकनीक का उपयोग करते हुए श्रमिक सहकारी समितियाँ बनाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है, जिससे सहयोग और आय के न्यायपूर्ण वितरण को सुनिश्चित किया जा सके और प्रशिक्षित प्रमाणित श्रमिकों को रोजगार एवं स्व-रोजगार के अवसर उपलब्धर कराये जा सकें। मुख्यमंत्री द्वारा श्रम विभाग की समीक्षा बैठक में ‘’श्रमणा’’ श्रमिक सहकारी समिति की अवधारणा के लिये आधिकारिक लोगो जारी किया गया है, जिससे इस महत्त्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई है। कार्यक्रम के अंतर्गत, श्रम विभाग अपने विभिन्न मंडलों के माध्यम से ऐसे श्रमिक सहकारी समितियों के गठन और संचालन में आवश्यक सहायता देगा।

"श्रमणा'' सहकारी का उद्देश्य कुशल श्रमिकों को संस्थागत शक्ति प्रदान करना तथा लाभ के न्यायसंगत वितरण को सुनिश्चित करना एवं डिजिटल उपकरणों और नवाचार से युक्त प्रबंधन पद्धतियों के माध्यम से साझा विकास को प्रोत्साहित करना है। विभिन्न व्यवसायों, कारीगरों और सेवाओं से जुड़े कुशल श्रमिक, जो इस पहल के तहत सहकारी समितियाँ बनाना चाहते हैं, उनसे अपनी अभिरुचि व्यक्त करने के लिये सुझाव आमंत्रित हैं। इस संबंध में भागीदारी के लिये इच्छुक व्यक्ति या समूह ई-मेल आई.डी. sramana-labcoop@mp.gov.in पर अपने नाम अथवा सुझाव प्रेषित कर सकते है।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

बीएमएचआरसी में योग सप्ताह के तीसरे दिन मरीजों और विद्यार्थियों के लिए योग सत्र आयोजित

बीएमएचआरसी में योग सप्ताह के तीसरे दिन मरीजों और विद्यार्थियों के लिए योग सत्र आयोजित

भोपाल आईसीएमआर-भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी), भोपाल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के…

22 minutes ago
सिपेट के विद्यार्थियों ने किया आईसेक्ट इंडिया के बलशाली पाइप्स फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण

सिपेट के विद्यार्थियों ने किया आईसेक्ट इंडिया के बलशाली पाइप्स फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण

भोपाल सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट) के विद्यार्थियों एवं अधिकारियों ने आईसेक्ट…

25 minutes ago
सेजबहार फेस-1 में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, मंडल ने हटाया अतिक्रमण

सेजबहार फेस-1 में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, मंडल ने हटाया अतिक्रमण

रायपुर  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने सेजबहार फेस-1 कॉलोनी स्थित अपनी भूमि…

48 minutes ago
रायपुर समेत 5 शहरों के विकास को मिलेगी रफ्तार, HUDCO ने रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी किए

रायपुर समेत 5 शहरों के विकास को मिलेगी रफ्तार, HUDCO ने रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी किए

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हडको) राज्य के विभिन्न शहरों में पाँच…

50 minutes ago
CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू

CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की खिलाड़ी हितैषी पहल पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती होगी…

54 minutes ago
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 5 दिवसीय MP दौरा शुरू, इंदौर से ग्वालियर तक कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 5 दिवसीय MP दौरा शुरू, इंदौर से ग्वालियर तक कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

राष्ट्रपति मुर्मु पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर  इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में…

56 minutes ago