छतरपुर के बागेश्वर धाम में मल्टी स्पेशियलिटी कैंसर हॉस्पिटल के लिए फंड जुटाने पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे 8 देशों का दौरा

छतरपुर 
 बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण तेजी से चल रहा है. निर्माण कार्य और हॉस्पिटल के लिए संसाधन जुटाने के लिए बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार प्रयास में जुटे हैं. फंड इकट्ठा करने और डॉक्टर्स की तैनाती के मकसद से पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देश के कोने-कोने में कथाएं कर रहे हैं. इस दौरान कई उद्योगपति फंड देने की घोषणा कर रहे हैं.

अस्पताल बनाने के लिए फंड की व्यवस्था कथा से मिलने वाली राशि और दानदाताओं के सहयोग से की जा रही है. मुंबई में बाबा बागेश्वर की कथा के दौरान मशहूर उद्योगपति रुइया ने भरोसा दिया है कि हॉस्पिटल बनाने की जिम्मेदारी उनका ग्रुप उठाएगा.

फंड जुटाने के लिए कई देशों का दौरा करेंगे बाबा बागेश्वर

हॉस्पिटल के लिए फंड जमा करने के लिए अब बाबा बागेश्वर कई देशों के दौरे पर निकलने की तैयारी कर रहे हैं. पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया "मैं बागेश्वर में हमारे बनने वाले कैंसर हॉस्पिटल के डेवलपमेंट में मदद करने के लिए 7 या 8 देशों के ट्रिप पर जा रहा हूं. हम अपने कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट में वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं देने की पूरी कोशिश करेंगे. इस मकसद के लिए, हम उन अलग-अलग डॉक्टरों से बात करेंगे जो इस नेक काम के लिए अपनी सर्विस देने को तैयार हैं."

बुंदेलखंड का सबसे बड़ा कैंसर हॉस्पिटल

बागेश्वर धाम में बुंदेलखंड का सबसे बड़ा कैंसर हॉस्पिटल बनाने का काम जोरों पर चल रहा है. हॉस्पिटल का शिलान्यास बीते साल 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. योजना के अनुसार प्रारंभ में 100 बेड का कैंसर अस्पताल शुरू होगा. इसे 25 एकड़ में बनाया जाएगा.

इसका काम 4 चरणों में चलाने की योजना है. यहां गरीबों का फ्री इलाज होगा, दवाएं भी फ्री मिलेंगी. शुरुआत में हॉस्पिटल बनने की लागत करीब 200 करोड़ रुपये रखी गई है. इसका संचालन बागेश्वर धाम सेवा समिति के साथ ही मेदांता ग्रुप करेगा.

बागेश्वर के कैंसर हॉस्पिटल में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

योजना के अनुसार बागेश्वर धाम में बनने वाले मल्टी स्पेशियलिटी कैंसर हॉस्पिटल में फूड कोर्ट, धर्मशाला, एग्जीबिशन कॉम्प्लेक्स, फॉर्मेसी एंड शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और सोलर पार्किंग, यज्ञशाला, एंट्रेंस गेट आदि बनाए जाएंगे. हॉस्पिटल में मरीजों को एम्बुलेटरी केयर एरिया, जनरल वार्ड, पैथोलॉजी, सीटी स्कैन, एमआरआई, रेडियोथैरेपी एंड कीमोथैरेपी, ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू आदि की सुविधाएं मिलेंगी. मरीजों और अटेंडर के लिए खाने से लेकर रहने तक की सभी सुविधाएं रहेंगी.

जर्मन कैंसर विशेषज्ञ डॉ. एंजेल ने डेरा डाला

खास बात ये है कि हॉस्पिटल के निर्माण में जर्मन कैंसर विशेषज्ञ डॉ. एंजेल की तकनीकी सहायता कर रहे हैं. इसके अलावा और भी कई अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों सहयोग करने में जुटे हैं. योजना के अनुसार कैंसर हॉस्पिटल में पैरामेडिकल स्टाफ जैसे- रेडियोलॉजी समेत अन्य स्पेशलाइजेशन के लिए धाम के बच्चों को अलग-अलग मेडिकल इंस्टीट्यूट में एडमिशन दिलाया जाएगा. किसी को सर्जरी, किसी को कीमो तो किसी को रेडियोलॉजी की ट्रेनिंग दी जाएगी. 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

3 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

4 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

4 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

4 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

4 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

4 hours ago