भोपाल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सीहोर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों के शीघ्र निराकरण के लिए वृत्त कार्यालय सीहोर में 11 जुलाई को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम जनसुनवाई करेगा।
गौरतलब है कि विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम द्वारा इस जनसुनवाई में सीहोर वृत्त अंतर्गत आने वाले विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126, 135 तथा 138 को छोड़कर शेष शिकायतें जैसे विद्युत बिल से संबंधित, मीटर से संबंधित, नवीन कनेक्शन में विलंब, विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, वोल्टेज से संबंधित, लोड शेडिंग/अधिसूचित विद्युत कटौती, सुरक्षा निधि पर ब्याज अदायगी इत्यादि शिकायतों की सुनवाई की जाएगी तथा शिकायतों का त्वरित निराकरण भी किया जाएगा।
कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि दशहरा वाला बाग, मंत्री पेट्रोल पम्प के पास, इंदौर नाका स्थित वृत्त कार्यालय सीहोर में 11 जुलाई को प्रात: 11 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई के माध्यम से बिजली उपभोक्ता अपनी विद्युत संबंधी शिकायतों का निराकरण कराने के लिए वृत्त कार्यालय सीहोर में प्रात: 11 बजे के पूर्व अपना रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें।
कांकेर। जिले के पखांजूर में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…
कोरबा । जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को…
भिलाई। दुर्ग रेलवे स्टेशन में लोकल ट्रेन से उतरकर चलती हुई एक्सप्रेस ट्रेन को पकड़ने…
बिलासपुर। छात्रों के विरोध के बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने BA-LLB के छठवें सेमेस्टर…
गरियाबंद । भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान…
गरियाबंद । प्रदेश के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब 24 जुलाई शुक्रवार को…