जन सेवा और विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल

जनता की सेवा और जनहित में जरूरी विकास कार्य कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-53 में विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन अवसर पर यह बात कही। उन्होंने दानिश नगर में 27 लाख 53 हजार रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड का लोकार्पण किया। हनुमान नगर में 12 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड और 5 लाख 30 हजार की लागत से बनने वाली बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। गगन विहार कॉलोनी सेंट राफेल स्कूल के पास 14 लाख से बनने वाली सीसी रोड के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। शिवनगर जाटखेड़ी में नाली निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।

बाबा साहेब अंबेडकर पार्क जाटखेड़ी में 18 लाख से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। संजय नगर जाटखेड़ी के संत शिरोमणि रविदास महाराज परिसर में बाउंड्री वॉल का भूमि-पूजन किया। पार्क एवेन्यू में 9 लाख रुपये से बनने वाली सीसी रोड का भूमि-पूजन किया। शंकराचार्य नगर में 6 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड और नाली निर्माण के कार्य का भूमि-पूजन किया। गायत्री विहार फेज-1 बागमुगलिया में पार्क का लोकार्पण किया। इस दौरान पार्षद प्रताप वारे, शीला पाटीदार, जितेन्द्र शुक्ला, रामबाबू पाटीदार, धर्मेंद्र पाटीदार, रमाकांत मालवीय सहित स्थानीय जन मौजूद रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

3 hours ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

3 hours ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

3 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

रायपुर उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…

3 hours ago
स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…

3 hours ago