निगम क्षेत्र के वार्ड 18 में जन कल्याण शिविर आयोजित

शिविर में प्रत्येक हितग्राही को चिन्हित कर जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से लाभान्वित करायेः आयुक्त

 सिंगरौली

 प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर शासन के निर्देशानुसार जिले के नगरीय क्षेत्र में नगर पालिक  निगम सिंगरौली के  आयुक्त डी.के शर्मा के निर्देशन में जनकल्याण शिविर का आयोजन निर्धारित तिथियो के अनुसार निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 18 में जन कल्याण शिविर का आयोजन कर पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त कर पात्रता अनुसार उन्हे योजनाओं के लाभ से लाभान्वित कराया गया।
 शिविर के दौरान हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, संबल योजना, पात्रता पर्ची, कल्यणी पेशन योजना, दिव्यांग जन पेशन योजना, कर्मकार मण्डल, राष्ट्रीय योजनाओं के लाभ, और स्थानीय शिकायतों का समाधान प्रदान किया गया। आयोजित शिविर का नगर निगम आयुक्त के द्वारा अवलोकन किया गया एवं  शिविर में सलग्न अधिकारियों कर्मचारियों को  निर्देश दिये गये कि शिविर में आने वाले प्रत्येक हितग्राही को उनकी पात्रता के अनुसार शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से लाभान्वित कराये। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान यह सुनिश्चित किया जाये कोई भी पात्र हितग्राही शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इस दौरान वार्ड पार्षद, नगर निगम के उपायुक्त आरपी वैश्य सहित बड़ी सख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर ट्रैफिक पुलिस को मिली 10 नई हाई-स्पीड बाइक, जाम की सूचना मिलते ही पहुंचेगी QRT…

CG : रायपुर ट्रैफिक पुलिस को मिली 10 नई हाई-स्पीड बाइक, जाम की सूचना मिलते ही पहुंचेगी QRT…

रायपुर । राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी और तेज बनाने के लिए…

2 minutes ago
CG : मूकबधिर दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल…

CG : मूकबधिर दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल…

मुंगेली । जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दरिंदे ने…

6 minutes ago
CG : चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर रील बनाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

CG : चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर रील बनाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

जगदलपुर । बस्तर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट में सोशल मीडिया रील बनाने के दौरान…

12 minutes ago
CG : लंबित भर्तियां शुरू करने की मांग को लेकर रायपुर पहुंचे बेरोजगार युवा, जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन…

CG : लंबित भर्तियां शुरू करने की मांग को लेकर रायपुर पहुंचे बेरोजगार युवा, जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन…

रायपुर । छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे बेरोजगार अभ्यर्थी शनिवार को…

22 minutes ago
CG : रायपुर में नकली पनीर बनाने की शिकायत पर छापा, खाद्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजा…

CG : रायपुर में नकली पनीर बनाने की शिकायत पर छापा, खाद्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजा…

रायपुर । राजधानी रायपुर के भाठागांव क्षेत्र में कथित रूप से केमिकल की मदद से…

25 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार…

CG : छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआत जोरदार रही, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बारिश…

28 minutes ago