इंदौर
जिले के विजय नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना के दौरान लुटेरो ने हवाई फायर कर बैंक में आतंक फैला दिया। वहां से करीब 7 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक घटना मंगलवार करीब 4 बजकर 41 मिनट के लगभग की है। वारदात स्कीम नंबर 54 के पंजाब नेशनल बैंक के यहां हुई है। यहां पर एक बदमाश ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। एडीसीपी के मुताबिक एक बदमाश हवा में फायर कर बैंक के अंदर से बैग लेकर फरार हुआ है। पुलिस को सीसटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें बदमाश बैंक से निकल रहे कस्टमर के साथ वारदात करके फरार होते दिख रहे हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लूटेरों की जानकारी जुटाने में लगी है।
एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया की बदमाश के पास 315 बोर जैसी बंदूक थी। बदमाश बैंक के अंदर आया, जिसमें सबसे पहले फायर कर दहशत फैलाई और काउंटर पर बैठी महिला से रुपए बैग में भरवाए और फिर भाग निकले। पुलिस को शंका है कि उसके साथ और भी बदमाश शामिल हो सकते हैं। मौके पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटना की जांच कर रही है। बता दें कि यह फिल्मी स्टाइल से घटी घटना से सब चौंक गए हैं।
भोपाल आपदा प्रबंधन को अधिक समावेशी, संवेदनशील एवं प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश ने…
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास और रोजगार को बढ़ावा देने की…
नवीन श्रम संहिताएं श्रमिकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएंगी : श्रम मंत्री पटेल नियमों…
रायपुर मुख्य सचिवविकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ सचिवों की उच्चस्तरीय…