देश के नवनिर्माण में अपना सर्वस्व लगाएं, मंत्री सारंग ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

भोपाल
सहकारिता और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि आजादी को चिरस्थायी बनाये रखने और देश के नवनिर्माण में अपना सर्वस्व लगायें।

मंत्री सारंग ने कहा है कि सैकडों वर्ष की गुलामी और हजारों क्रांतिकारियों की कुर्बानी के बाद हमें यह आजादी मिली है। वह शहीद जिन्होंने आजादी के लिए अपनी शहादत दी, हमें उन सबके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करना चाहिए। हम स्वतंत्रता दिवस का पर्व इस संकल्प के साथ मनायें कि हम उन शहीदों की शहादत के प्रति नमन करेंगे, जिन्होंने हमें आजादी दिलाई है। इस आजादी को हम चिरस्थायी रखें, यह हम सबका कर्तव्य होना चाहिए। हम संकल्प लें कि देश की एकता-अखंडता बनायें रखने और देश को शक्तिशाली, वैभवशाली हिंदुस्तान बनाने के महायज्ञ में अपनी सार्थक आहुति देंगे। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह देश हर स्तर पर विकास एवं कल्याण कर रहा है। विश्व के मानचित्र पर आज हिंदुस्तान एक सफल राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। आईए हम सब मिलकर देश के नवनिर्माण में अपना सर्वस्व लगाएं। सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

11 hours ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

13 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

13 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

13 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

14 hours ago