गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री परमार

भोपाल 

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं, संस्थागत सुधारों एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप तकनीकी शिक्षा को अधिक गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी, पारदर्शी एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएँ।

मंत्री  परमार ने तकनीकी शिक्षा संस्थानों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने, स्थानीय औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप पॉलीटेक्निक एवं इंजीनियरिंग संस्थानों के पाठ्यक्रमों का युक्तियुक्तकरण करने तथा नवीन रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि युवाओं को कौशलयुक्त, आत्मनिर्भर और उद्योगों की अपेक्षाओं के अनुरूप सक्षम बनाना है।

बैठक में विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं की पारदर्शिता, विश्वसनीयता एवं गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष चर्चा हुई। मंत्री  परमार ने उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन की व्यवस्था प्रारंभ करने तथा प्रश्नपत्रों की गोपनीयता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक डिजिटल प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष, सुरक्षित एवं विश्वसनीय बन सके।

मंत्री  परमार ने तकनीकी शिक्षा संस्थानों में हिंदी भाषा में पाठ्यक्रम, पुस्तकों एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने तथा प्रश्नपत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संभागवार औद्योगिक एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं का अध्ययन कर उसी अनुरूप पाठ्यक्रम विकसित करने पर बल देते हुए कहा कि मातृ-भाषा में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराना नई शिक्षा नीति की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है।

बैठक में उच्च शिक्षा विभाग की तर्ज पर अतिथि विद्वानों की समस्याओं के निराकरण, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न प्रकरणों, स्वशासी संस्थानों के विषयों तथा न्यायालयीन प्रकरणों को लेकर भी सार्थक चर्चा की गई। मंत्री  परमार ने सभी विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विभागीय कार्यों में गति एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा  मनीष सिंह एवं आयुक्त तकनीकी शिक्षा  अवधेश शर्मा उपस्थित थे।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

7 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

7 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

7 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

7 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

7 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

7 hours ago