राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश में करेंगे पांच सभाएं

भोपाल.
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस हर बड़े वर्ग को साधने की कोशिश कर रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश में पांच बड़ी जनसभाएं अलग-अलग क्षेत्रों में करेंगे। कहीं बेरोजगारों की तो कहीं किसान, आदिवासी, अनुसूचित जाति वर्ग और महिलाओं की सभाएं होंगी। पार्टी सभाओं की तैयारी में जुट गई है। हर स्तर पर इसके लिए समितियां बनाई है। प्रत्यके सभा में बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने का लक्ष्य है। मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की न्याय यात्रा फरवरी के अंतिम सप्ताह प्रदेश में मुरैना से प्रवेश करेगी। यह यात्रा सात लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।

पहली सभा ग्वालियर-चंबल में बेरोजगारों की होगी। वजह यह कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में युवा अग्निवीर, अर्ध सैनिक बल और पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। यहां अग्निवीर और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से राहुल गांधी बात करेंगे। राजगढ़ या आसपास किसी स्थान पर किसान महासभा करने की तैयारी है। कारण यह कि इस क्षेत्र में किसानों की संख्या अधिक है। रतलाम और आसपास के जिलों में आदिवासियों की बहुतायत संख्या होने के कारण राहुल गांधी यहां आदिवासी न्याय सभा करेंगे। इसके अतिरिक्त उज्जैन में महिला न्याय सभा होगी। एक अन्य सभा अनुसूचित जाति वर्ग (अजा) के लिए होगी। इसके लिए स्थान चिह्नित किया जा रहा है।

न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी प्रदेश में अलग-अलग वर्ग के पीड़ितों से भी बात करेंगे। उदाहरण के तौर पर कर्मचारी चयन मंडल पूर्व में (व्यापमं) में कथित तौर पर पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित नहीं हो पाने वाले उम्मीदवारों से वह बात करेंगे। इसके अतिरिक्त किसान, मजदूर वर्ग के कुछ लोगों से भी वह बातचीत करेंगे। पार्टी ऐसे पीड़ितों की सूची तैयार कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि न्याय यात्रा की तैयारियों के लिए अलग समितियां बनाई गई हैं। प्रदेश के अलग-अलग अंचल में पांच जनसभाएं होंगी। इसकी भी तैयारी चल रही है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी पीड़ितों से भी बात करेंगे। इनके नाम चिह्नित किए जा रहे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव शंगीता आर. ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रायपुर स्वच्छता, आवास, तालाब सौंदर्यीकरण एवं ईको पार्क का किया अवलोकन नगरीय प्रशासन एवं विकास…

1 hour ago
खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा

खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर राजनांदगाँव  जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में…

2 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 4 सेवानिवृत्त़ कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 4 सेवानिवृत्त़ कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  ​पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह मई में सेवानिवृत्त 4 कर्मचारियों को पुलिस…

2 hours ago
किसान चोवाराम एवं बेनीराम ने खाद, बीज के वितरण की व्यवस्था की सराहना की

किसान चोवाराम एवं बेनीराम ने खाद, बीज के वितरण की व्यवस्था की सराहना की

रायपुर      केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों…

2 hours ago
मध्य प्रदेश में गर्मी से मिली राहत, प्री-मानसून ने दी दस्तक

मध्य प्रदेश में गर्मी से मिली राहत, प्री-मानसून ने दी दस्तक

 भोपाल तप रहे मध्य प्रदेश को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रदेश…

2 hours ago
प्लांट डॉक्टर किसानों के लिए एआई आधारित स्मार्ट समाधान

प्लांट डॉक्टर किसानों के लिए एआई आधारित स्मार्ट समाधान

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण…

2 hours ago