राहुल गांधी ने बहुत मेहनत की, गांव-गांव गए, उन्हें इसका फायदा मिला – कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर

 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद नेताओं के बयानों का दौर जारी है। मप्र के नगरीय प्रशासन मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय (kailash vijayvargiya) ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) ने बहुत मेहनत की जिसका उन्हें फल मिला। विजयवर्गीय ने कहा कि हम सभी को जनता का जनादेश स्वीकार करना चाहिए। राहुल जी ने बहुत मेहनत की है। बेचारे पैदल चले, गांव गांव दौड़ लगाई, जिम गए। हमारा मानना है कि विपक्ष भी मजबूत होना चाहिए।

उप्र की हम समीक्षा करेंगे
वहीं इंडिया गठबंधन को उप्र में मिले समर्थन को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस पर हम समीक्षा करेंगे। मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप को लेकर उन्होंने कहा कि हम सभी ने मेहनत की है। छिंदवाड़ा कलस्टर का मुझे प्रभार दिया था, जिस पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया।

बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं विजयवर्गीय
इंदौर के भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। कुछ समय पहले कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि आजकल लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं। हम महिलाओं को हम देवियां कहते हैं, लेकिन उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं दिखता है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि  कांग्रेस बीजेपी को हरा नहीं सकती लेकिन अगर हमने अपनी गलतियों को ठीक नहीं किया तो बीजेपी अपनी ही हार का मुख्य कारण बन सकती है। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

9 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

9 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

9 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

10 hours ago