राहुल गांधी का MP दौरा: पचमढ़ी में करेंगे खास रणनीतिक बैठक, प्रदेश में पहली बार रुकेंगे रातभर

भोपाल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 10 नवंबर को मध्यप्रदेश आएंगे। वे पचमढ़ी में जिला अध्यक्षों और पदाधिकारी से चर्चा करेंगे। राहुल गांधी पहली बार प्रदेश में रात बिताएंगे। राहुल गांधी के पचमढ़ी दौरे को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस दफ्तर में बैठक जारी है। बैठक में राहुल गांधी के दौरे को लेकर रोड मैप बन रहा है। बता दें कि 2 नवंबर से 11 नवंबर तक पचमढ़ी में ट्रेनिंग होनी है। प्रदेश के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग होगी। राहुल गांधी पचमढ़ी जिला अध्यक्षों के ट्रेनिंग में शामिल होंगे।
 
30- 32 साल से कांग्रेस को निपटा रहे
मामले पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा- राहुल गांधी अपनी जिंदगी में पहली बार मध्यप्रदेश की धरती पर रात बिताने आ रहे हैं। 60 – 65 साल के राहुल गांधी 30- 32 साल से कांग्रेस को निपटा रहे हैं। 30-32 साल में मध्यप्रदेश में कभी नहीं रुके, पचमढ़ी है इसलिए रुक रहे हैं और कहीं होता तो रुकते भी नहीं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट चुका
यह फुरफुर वाले नेता है। यही बोलने आते हैं लंगड़ा है यह घोड़ा है, कौन से कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट चुका है। नियुक्ति से लेकर दायित्वों में कांग्रेसी ठगे गए। ना राजनीतिक भविष्य है ना व्यक्तिगत उद्धार हो रहा है, न ही पद मिल रही ना ही प्रतिष्ठा, ऐसे में राहुल गांधी का आना व्यर्थ है।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

5 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

5 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

5 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

5 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

5 hours ago