प्रदेश में कल 2 मार्च को प्रवेश करेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा

भोपाल

सांसद एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल 2 मार्च को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी।  राहुल गांधी की न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में 698 किलोमीटर का सफर तय करेगी। जिसमें करीब 7 लोकसभा सीट आती है। इस दौरान राहुल गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव साथ में रहेंगे।

यात्रा पांच दिन प्रदेश में रहेगी इसके बाद राजस्थान में फिर से प्रवेश करेगी।
यात्रा शनिवार दोपहर में करीब डेढ़ बजे मुरैना जिले में आएगी। राजस्थान से यात्रा यहां पर पहुंचेगी। यहां के पिपरई गांव के पास ध्वज स्थानांतरण किया जाएगा। इस आयोजन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहेंगे। यहीं से प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता यात्रा में शामिल होंगे। मुरैना जिले से होते हुए शाम को यह यात्रा ग्वालियर पहुंचेगी। जहां पर शहर का नाका से जीरा चौक तक राहुल गांधी का रोड शो होगा और सभा होगी। ग्वालियर में ही राहुल गांधी रात्रि विश्राम करेंगे।

आदिवासियों से करेंगे संवाद
रविवार को ग्वालियर में मोरखेड़ा में राहुल गांधी आदिवासियों से संवाद करेंगे। यहां पर आसपास के कुछ क्षेत्रों से आदिवासी यहां पर पहुंचेंगे, जिनकी समस्याएं और उनके जीवन यापन से जुड़ी बातों को राहुल सुनेंगे। इसके बाद यात्रा शिवपुरी पहुंचेगी, जहां पर दोहपर में रोड शो होगा। शाम को बदरवास में सभा आयोजित की जाएगी। चार मार्च को गुना जिले में राहुल गांधी रहेंगे। दिग्विजय सिंह के राघोगढ़ में वे रोड शो करेंगे। राजगढ़ में इसी दिन उनकी आमसभा होगी। आमसभा के बाद वे किसानों से संवाद करेंगे। पांच मार्च को राहुल गांधी महाकाल के दर्शन करेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

16 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

16 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

16 hours ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

16 hours ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

16 hours ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

16 hours ago