रेल रोको आंदोलन: हर्री स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग, ठहराव बंद होने से लोग परेशान

गौरेला–पेण्ड्रा–मरवाही

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पेंड्रा रोड–अनूपपुर रेल मार्ग पर स्थित हर्री रेलवे स्टेशन में रेल रोको आंदोलन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कोरोना काल के बाद कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस का कहना है कि कोरोना काल से पहले जिन ट्रेनों का हर्री स्टेशन पर नियमित ठहराव था, उन्हें यथावत बहाल किया जाए। इस मांग को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती भानू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हर्री स्टेशन पहुंचे और रेल रोको प्रदर्शन किया। आंदोलन को देखते हुए स्टेशन परिसर में RPF, GRPF सहित स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जानबूझकर हर्री स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज बंद किया गया है। इसके चलते स्टेशन से लगे लगभग 50 पंचायतों के हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यात्रियों को मजबूरी में पेंड्रा रोड या अनूपपुर रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है, जो बीमार, बुजुर्ग, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगजनों के लिए बेहद तकलीफदेह है। इस संबंध में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने DRM बिलासपुर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि पूर्व की तरह हर्री स्टेशन पर बिलासपुर–रीवा–बिलासपुर, बिलासपुर–इंदौर–बिलासपुर, बिलासपुर–भोपाल–बिलासपुर और बिलासपुर–चिरमिरी–बिलासपुर जैसी ट्रेनों का ठहराव बहाल किया जाए। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि जनहित को देखते हुए यदि मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Admin

Recent Posts

CG : रायपुर ट्रैफिक पुलिस को मिली 10 नई हाई-स्पीड बाइक, जाम की सूचना मिलते ही पहुंचेगी QRT…

CG : रायपुर ट्रैफिक पुलिस को मिली 10 नई हाई-स्पीड बाइक, जाम की सूचना मिलते ही पहुंचेगी QRT…

रायपुर । राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी और तेज बनाने के लिए…

1 minute ago
CG : मूकबधिर दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल…

CG : मूकबधिर दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल…

मुंगेली । जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दरिंदे ने…

6 minutes ago
CG : चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर रील बनाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

CG : चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर रील बनाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

जगदलपुर । बस्तर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट में सोशल मीडिया रील बनाने के दौरान…

12 minutes ago
CG : लंबित भर्तियां शुरू करने की मांग को लेकर रायपुर पहुंचे बेरोजगार युवा, जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन…

CG : लंबित भर्तियां शुरू करने की मांग को लेकर रायपुर पहुंचे बेरोजगार युवा, जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन…

रायपुर । छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे बेरोजगार अभ्यर्थी शनिवार को…

21 minutes ago
CG : रायपुर में नकली पनीर बनाने की शिकायत पर छापा, खाद्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजा…

CG : रायपुर में नकली पनीर बनाने की शिकायत पर छापा, खाद्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजा…

रायपुर । राजधानी रायपुर के भाठागांव क्षेत्र में कथित रूप से केमिकल की मदद से…

25 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार…

CG : छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआत जोरदार रही, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बारिश…

28 minutes ago