भोपाल
मध्यप्रदेश के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। मध्यप्रदेश में चलने वाली कुछ ट्रेनों का रेलवे ने किराया कम करने का फैसला लिया है और इसका आदेश भी जारी कर दिया है। दरअसल रेलवे ने विशेष से नियमित हुई पैसेंजर ट्रेनों का किराया 1 दिसंबर से कम करने का आदेश जारी किया है। रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों को पुराने नियमित नंबर जारी कर दिए हैं। विशेष से नियमित ट्रेन करने की प्रक्रिया में कुछ ट्रेनों के नंबर परिवर्तित हुए हैं। ट्रेनों के संबंध में विस्तृत जानकारी रेल मदद 139 अथवा एनटीईएस आनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
रेलवे के स्पेशल ट्रेन के लिए निर्धारित शून्य अंक को ट्रेनों के नंबर के आगे जोड़ा गया था। एक दिसंबर, 2025 से पैसेंजर ट्रेनों के सामने से शून्य का अंक हट जाएगा।
| 05703/05704 | जबलपुर-नैनपुर-जबलपुर | 51703/51704 |
| 05705/05706 | जबलपुर-नैनपुर-जबलपुर | 51705/51706 |
| 05713/05714 | जबलपुर-गोंदिया-जबलपुर | 51707/51708 |
| 06619/06620 | इटारसी-कटनी-इटारसी मेमू | 61617/61618 |
| 06603/06604 | बीना-कटनी मुड़वारा-बीना मेमू ट्रेन | 61619/61620 |
| 06617/06618 | कटनी-चिरमिरी-कटनी मेमू | 61601/61602 |
| 06623/06624 | कटनी-बरगवां-कटनी मेमू | 61603/61604 |
| 06625/06626 | कटनी-सतना-कटनी मेमू | 61605/61606 |
| 06635/06636 | सतना-मानिकपुर-सतना मेमू | 61607/61608 |
| 06637/06638 | सतना-मानिकपुर-सतना मेमू | 61609/61610 |
| 06607/06608 | बीना-गुना-बीना ट्रेन | 61611/61612 |
माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने के लिए तीर्थयात्रियों के जत्थे को लेकर विशेष ट्रेन आगामी नौ दिसम्बर को जबलपुर से कटरा के लिए रवाना होगी। मां वैष्णोदेवी यात्रा सेवा समिति मदनमहल की ओर से तीर्थयात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन बुक की गई है।
वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए यह ट्रेन दिल्ली, जम्मू होकर कटरा जाएगी। वहां से वैष्णोदेवी के लिए यात्री बस से जाएंगे। जम्मू व कटरा में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
वहीं दूसरी ओर जबलपुर संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा से भेंट की । इस दौरान प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें जबलपुर पुणे सीधी वायु सेवा तथा जबलपुर पुणे नियमित ट्रेन चलाने की मांग को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।
समिति संयोजक हिमांशु खरे नेर बताया कि जबलपुर पुणे के मध्य सीधी वायु सेवा की आवश्यकता हो गई है। हजारों की संख्या में जबलपुर के युवा पुणे में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के लिए निवासरत हैं एवं दोनों शहरों के बीच की दूरी को देखते हुए पूर्व की भांति वायु सेवा शीघ्र आरंभ हो। इसके लिए राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा को समिति के प्रतिनिधि मंडल ने एक मांग पत्र सौंपा।
विवेक तन्खा ने कहा कि जबलपुर की पहचान रानी दुर्गावती, ओशो, महर्षि महेश योगी एवं स्वामी स्वरूपानंद की वजह से जबलपुर को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान प्राप्त हुई है। पुणे के लिए सीधी वायु सेवा बेहद आवश्यक है जिसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विवेक तन्खा बोले-जबलपुर को आचार्य रजनीश ओशो ने अंतरराष्ट्रीय पहचान दी है तथा जबलपुर एवं पुणे में ओशो के बहुत बड़ी संख्या में अनुयायी रहते हैं। विमान एवं ट्रेन की इस पहल से दोनों शहरों के नागरिकगण लाभान्वित होंगे जिसके लिए समुचित प्रयास किए जाएंगे।
पिथौरा। अगर आप भी शराब पीने के शौकीन हैं, तो जरा सावधान हो जाइए. कहीं…
रायपुर। राजधानी रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. लव मैरिज…
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून 2026 तक नीट यूजी (NEET UG) के…
रायपुर, शासन की संवेदनशील पहल और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सूरजपुर…
मरवाही। मरवाही वनमंडल में हुए बहुचर्चित गोबर खरीदी घोटाले में आखिरकार एक और बड़ी प्रशासनिक…
महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य अमले और आंगनबाड़ी टीम के समन्वित प्रयासों से कुपोषण…