रेलवे में नई भर्ती पर ब्रेक, रिटायर कर्मचारियों के लिए खुलेंगे ये 5 सुनहरे अवसर

जबलपुर 
रेलवे से रिटायर हुए कर्मचारियों को दूसरी पारी का मौका मिलेगा। नई भर्तियों में हो रही देरी के कारण अब पुराने कर्मचारियों को री-इंगेजमेंट के तहत फिर से सेवा का अवसर मिलेगा। इसके लिए अधिकतम 65 साल की आयु सीमा निर्धारित की गई है। ऑपरेटिंग और कमर्शियल विभाग से इस प्रक्रिया की शुरुआत की जा रही है।

इसके लिए इन विभागों से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों से आवेदन मांगे गए हैं। 31 अक्टूबर 2025 तक सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को लिखित में अपना आवेदन देना होगा। आवेदन के साथ शपथ पत्र भी देना होगा कि सेवा अवधि के दौरान उनका रिकॉर्ड संतोषजनक रहा है।

अगले चरण में एकाउंट व इंजीनियरिंग
री-एंगेजमेंट के अगले चरण में एकांउट विभाग, इंजीनियरिंग जैसे विभागों को भी शामिल करने की तैयारी है। तर्क दिया जा रहा है कि इससे रिटायर्ड कर्मचारियों के अनुभव का फायदा रेलवे को मिलेगा। नए कर्मचारियों की भर्ती पर आने वाला खर्च और समय दोनों की बचत होगी।
 
बूढ़े कंधों को लेकर उठ रहे सवाल
प्वाइंटसमेन जैसे पद रेलवे की सेफ्टी कैटेगरी में आते हैं, जहां त्वरित निर्णय और शारीरिक फुर्ती की जरूरत होती है। ऐसे में 60 से 65 वर्ष की उम्र के रिटायर कर्मचारियों को इन पदों पर दोबारा तैनात करने से सुरक्षा पर असर पडऩे की आशंका जताई जा रही है। रेलवे के कई अधिकारी भी मानते हैं कि 60 वर्ष के कर्मचारी पर इस तरह की जिम्मेदारी डालना जोखिमभरा हो सकता है। वहीं दूसरी और नए युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर कम होंगे।

इन पदों पर की जा रही भर्ती
कामर्शियल सुप्रीटेंडेंट, डिप्टी स्टेशन मास्टर (डीएसएम), चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, सीनियर कार्मशियल कम टिकट क्लर्क एवं प्वाइंटसमेन। विभाग ने ऐसे कर्मचारियों से आवेदन मांगे हैं जो रिटायरमेंट के बाद फिर से काम करना चाहते हैं। ऐसे कर्मचारियों को अक्टूबर तक आवेदन भरकर देना होगा जिसके बाद विभाग निर्णय लेगा।- डॉ. मधुर वर्मा, सीनियर डीसीएम रेलवे

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : 52 संविदा पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक आवेदन…

CG : 52 संविदा पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक आवेदन…

बेमेतरा । जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन…

2 minutes ago
CG : जिले में अब तक 250.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज…

CG : जिले में अब तक 250.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज…

बेमेतरा । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 20…

9 minutes ago
CG : 381.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज…

CG : 381.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज…

कोरबा । कोरबा जिले में एक जून से 20 जुलाई तक कुल 381.8 मिलीमीटर औसत…

14 minutes ago
CG : खुले में संचालित मांस-मटन दुकान पर निगम की कार्रवाई…

CG : खुले में संचालित मांस-मटन दुकान पर निगम की कार्रवाई…

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार नागरिकों की शिकायतों…

19 minutes ago
CG : स्कूली बच्चों तक संदिग्ध दवाइयां पहुंचने की घटना की निष्पक्ष जांच हो : धीरज बाकलीवाल…

CG : स्कूली बच्चों तक संदिग्ध दवाइयां पहुंचने की घटना की निष्पक्ष जांच हो : धीरज बाकलीवाल…

कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर कोतवाली थाने में सौंपा ज्ञापन दुर्ग । चंद्रशेखर आज़ाद स्कूल…

22 minutes ago
दुर्ग में अवैध खाद के गोदाम पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कृषि सामग्री जब्त

दुर्ग में अवैध खाद के गोदाम पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कृषि सामग्री जब्त

दुर्ग. उपसंचालक कृषि दुर्ग संदीप भोई के निर्देशन में जिला एवं विकासखंड स्तरीय संयुक्त टीम…

28 minutes ago