रेलवे टिही से पीथमपुर सुरंग तक बिछेगी रेल ट्रेक, इंदौर से दाहोद तक बनेंगे 22 रेलवे स्टेशन

 इंदौर

 इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन प्रोजेक्ट को शुरू हुए करीब 11 साल हो चुके हैं। मगर, 205 किमी लंबी रेल लाइन के प्रोजेक्ट में पिछले दो वर्षों में गति आई है। इस पूरे प्रोजेक्ट में सबसे बड़ी अड़चन पीथमपुर स्थित 2.9 किमी लंबी सुरंग का काम भी पूरा हो चुका है।

अब रेलवे इंदौर से धार तक काम को मार्च तक पूरा करने के लिए लक्ष्य के साथ काम कर रहा है। इसमें टिही रेलवे स्टेशन से सुरंग के पी-वन तक रेल लाइन बिछाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। वहीं, सुरंग के 2.9 किमी के हिस्से में मेट्रो की तर्ज पर बैलास्टलेस ट्रैक बिछाने का काम भी शुरू हो चुका है।

ट्रैक बिछाने का काम शुरू

फिलहाल डिजाइन फाइनल हो चुका है। ट्रैक बिछाने का काम भी शुरू हो रहा है। बता दें कि पिछले महीने ही पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने इस सुरंग का निरीक्षण किया था। 205 किमी के इस प्रोजेक्ट में अब तक इंदौर-टिही, दाहोद-कतवारा और पीथमपुर-सागौर रेलखंड पर काम पूरा हो चुका है।

रेलवे अफसरों के अनुसार, पिछले महीने ही सुरंग के दोनों हिस्सों को आपस में मिला दिया गया था। इसके बाद एजेंसी फिनिशिंग का काम कर रही है। वहीं पटरी बिछाने के लिए नई एजेंसी को करीब 18 करोड़ रुपये का टेंडर दिया गया है।

कंपनी यहां मेट्रो ट्रैक की तर्ज पर बैलास्टलेस ट्रैक बिछाएगी। जिसके लिए डिजाइन तैयार कर लिया गया है। इधर टिही से सुरंग के पी-वन हिस्से तक रेल लाइन बिछाने का काम भी शुरू हो चुका है।

600 करोड़ रुपये मिले हैं बजट में

इस बार बजट में प्रोजेक्ट के लिए 600 करोड़ रुपये मिले हैं। जिसके बाद रेलवे ने सागौर, गुणावद, नौगांव, झाबुआ, पिटोल में नई रेलवे स्टेशन बिल्डिंग, प्लेटफार्म आदि का निर्माण शुरू कर दिया है।

प्रोजेक्ट में इंदौर से दाहोद तक 22 रेलवे स्टेशन बनेंगे। सागौर से नौगांव (धार) तक 37 किमी का काम मार्च के पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

खरगोन में हैरान करने वाली घटना: सार्वजनिक शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

खरगोन में हैरान करने वाली घटना: सार्वजनिक शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

खरगोन  भीकनगांव बस स्टैंड स्थित एक सार्वजनिक शौचालय में बुधवार सुबह एक गर्भवती महिला ने…

29 minutes ago
डबल इंजन की सरकार में विकास की रफ्तार भी दोगुनी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डबल इंजन की सरकार में विकास की रफ्तार भी दोगुनी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्रि-परिषद् के आर्थिक मामलों की समिति द्वारा मध्यप्रदेश…

33 minutes ago
जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है जन आंदोलन : मंत्री सिलावट

जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है जन आंदोलन : मंत्री सिलावट

भोपाल  जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी…

39 minutes ago
प्रदेश के हर जिले में बनेंगे फीडर सेंटर, बढ़ेगा खेल नेटवर्क : मंत्री श्सारंग

प्रदेश के हर जिले में बनेंगे फीडर सेंटर, बढ़ेगा खेल नेटवर्क : मंत्री श्सारंग

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की…

49 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के…

59 minutes ago
भूमि संबंधी प्रकरणों में लापरवाही पर हो सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

भूमि संबंधी प्रकरणों में लापरवाही पर हो सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में भूमि संबंधी शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया…

1 hour ago