जबलपुर में रेलकर्मी की हत्या, फ्रिज में मिला 8 साल के बेटे का शव, बेटी लापता… डबल मर्डर से फैली सनसनी

जबलपुर

 जबलपुर (Jabalpur) में उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया. यहां रेलवे कर्मचारी और उसके आठ साल के बेटे की हत्या कर दी गई. आरोपी ने रेलवे कर्मी की हत्या कर शव सोफे पर छोड़ दिया, वहीं 8 साल के बच्चे के शव को फ्रिज में रख दिया. इस घटना के दौरान परिवार की 14 साल की लड़की घर से गायब थी. हत्याकांड का खुलासा तब हुआ, जब रेलवे कर्मचारी की लापता बेटी के मोबाइल से रिश्तेदारों को वॉयस मैसेज भेजकर उन्हें हत्या की जानकारी दी गई.

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइंस स्थित रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी में रहने वाले राजकुमार विश्वकर्मा रेलवे में कार्यालय अधीक्षक थे. राजकुमार यहां 14 साल की बेटी और 8 साल के बेटे के साथ रहते थे. मई 2023 में उनकी पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी.

बीते साल सितंबर में राजकुमार पड़ोस में रहने वाले मुकुल सिंह नाम के युवक के खिलाफ बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज मुकुल को गिरफ्तार कर लिया था. कुछ दिन पहले ही मुकुल जमानत पर जेल से आया था. वह राजकुमार और उनके बेटे की हत्या के बाद से गायब है.

पड़ोसी के बेटे पर शक

प्रारंभिक जांच और पूछताछ से पुलिस को संदेह है कि इस हत्या को पड़ोस में रहने वाले एक रेलकर्मी के बेटे ने अंजाम दिया होगा। दरअसल, कुछ दिन पहले संदेही शख्स के खिलाफ मृतक की बेटी ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी जमानत में बाहर आया था और हो सकता है कि उसी ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस रेलवे कॉलोनी में लगे सीसीटीव फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की जांच के बाद सब साफ हो पाएगा।

राजकुमार विश्वकर्मा के भाई इटारसी में रहते हैं. उनकी बेटी के फोन पर एक वॉइस मैसेज आया था, जिसमें राजकुमार विश्वकर्मा की 14 साल की बेटी आर्या ने कहा था कि मुकुल ने उसके पिता और भाई को मार दिया है.

इस वारदात की सूचना पर एसपी आदित्य प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे. एसपी ने बताया कि पुलिस जब घर का दरवाजा तोड़कर घर में पहुंची तो राजकुमार विश्वकर्मा एक कमरे में सोफे पर मृत मिले, वहीं उनके पुत्र का शव फ्रिज के अंदर मिला. घटना के बाद से राजकुमार विश्वकर्मा की बेटी का पता नहीं चला है.

घटना के बाद से रेलवेकर्मी की बेटी लापता, तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, मामला संदिग्ध है. फिलहाल राजकुमार विश्वकर्मा की गायब बेटी के साथ संदिग्ध आरोपी मुकुल सिंह की तलाश की जा रही है. घटना के बाद एफएसएल टीम, पुलिस अधिकारी और आरपीएफ मौके पर पहुंची. प्रथम दृष्ट्या आशंका है कि मुकुल ने किसी तरह उनके घर में प्रवेश किया और राजकुमार और उनके बेटे की हत्या कर दी.

इसी दौरान राजकुमार की बेटी ने उससे छिपकर मोबाइल पर वॉइस मैसेज अपने रिश्तेदारों को भेज दिया. इसके बाद मुकुल राजकुमार की बेटी को जबरन अपने साथ ले गया. हालांकि अभी तक यह सिर्फ अनुमान है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद राजकुमार और उनके परिजन इटारसी से जबलपुर पहुंच गए हैं.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

7 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

7 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

7 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

7 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

7 hours ago