यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए रेलवे की तत्परता: कुशीनगर एक्सप्रेस में कोच बदला गया

बीना

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित और प्रभावी निर्णय लिया गया। दिनांक 15.01.2025 को ट्रेन संख्या 22538, लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर (कुशीनगर एक्सप्रेस) जब भोपाल मंडल के बीना स्टेशन पर पहुंची, तो कोच नंबर B-5 (वातानुकूलित तृतीय श्रेणी) में तकनीकी समस्या पाई गई। समस्या के कारण इस कोच को "सिक मार्क" कर रैक से अलग करना पड़ा।

यात्रियों की सुरक्षा और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी ने झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक से समन्वय किया और झांसी स्टेशन पर एक अतिरिक्त वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच की व्यवस्था सुनिश्चित की। उन्होंने निर्देशित किया कि झांसी स्टेशन पर यात्रियों को नए कोच में सुचारू रूप से स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। बीना स्टेशन से गाड़ी को रवाना किया गया और झांसी स्टेशन पहुँचने पर अतिरिक्त कोच को ट्रेन में जोड़ा गया। यात्रियों को तत्परता से नए कोच में स्थानांतरित कर उनकी यात्रा को आरामदायक और सुरक्षित बनाया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि रेलवे के लिए यह प्राथमिकता है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से किसी भी स्थिति में समझौता न हो। यह सुनिश्चित किया गया कि तकनीकी समस्या के बावजूद यात्रियों की यात्रा बाधित न हो और वे अपने गंतव्य तक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा करते हुए पहुंच सकें।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

3 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

4 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

4 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

5 hours ago