स्वच्छता पर रेलवे का विशेष ध्यान, जल्द ही स्टेशन पर आधुनिक मशीनें संभालेंगी व्यवस्था

सिवनी
 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रयास कर रहा है। इसी के तहत जल्द ही सिवनी रेलवे स्टेशन में सफाई की व्यवस्था आधुनिक मशीनें संभालेंगी। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में रेलवे प्रशासन स्टेशनों की सफाई और सुविधाओं को आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित कर रहा है। वर्तमान में गोंदिया और राजनांदगांव स्टेशनों पर अत्याधुनिक मशीनों से सफाई कार्य किया जा रहा है, जिससे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और आसपास के क्षेत्रों की सफाई अधिक प्रभावी हो रही है। जल्द ही सिवनी, छिंदवाड़ा और बालाघाट स्टेशनों में भी आधुनिक मशीनीकृत सफाई हेतु तैयारी चल रही है। फिलहाल इन सभी स्टेशनों पर रेलवे सफाई कर्मियों और ठेकेदारी व्यवस्था के माध्यम से सफाई कार्य किया जा रहा है।

 इसके तहत रेलवे लाइनों के पास फेंके गए कचरे को हटाने और पेंट्रीकार से एकत्रित कचरे के निष्पादन पर भी ध्यान दिया जा रहा है। स्वच्छता को बनाए रखने में यात्रियों और स्थानीय लोगों की भूमिका भी अहम है। रेलवे प्रशासन पोस्टर, घोषणाओं और जागरूकता अभियानों के माध्यम से यात्रियों और स्थानीय समुदाय को रेलवे ट्रैक और स्टेशन परिसरों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित कर रहा है। रेलवे ट्रैक के पास कचरा न फेंकने और स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने के लिए भी समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जाते हैं।

 रोजगार की संभावनाएं होंगी कम
रेलवे द्वारा भले ही मशीनों से स्टेशन में सफाई की व्यवस्था कराई जा रही है। हालांकि इससे रोजगार की संभावनाएं कम हो जाएंगी। दरअसल सफाई व्यवस्था में 10 से 15 कर्मचारी लगते थे, लेकिन अब मशीनों के आ जाने से संख्या काफी कम हो जाएगी।
रेलवे का यह है मानना
रेलवे मशीनीकृत सफाई व्यवस्था के तहत स्टेशनों की सफाई को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। प्रबंधन का मानना है कि इससे न केवल सफाई की गुणवत्ता में सुधार होगा बल्कि कार्य की गति भी बढ़ेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: railway

Recent Posts

CG : रोजगार मेला 25 जून को, 684 पदों पर होगी भर्ती …

CG : रोजगार मेला 25 जून को, 684 पदों पर होगी भर्ती …

रायगढ़। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

3 minutes ago
CG : पण्डरीपानी में आज CM विष्णुदेव साय …

CG : पण्डरीपानी में आज CM विष्णुदेव साय …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। CM साय सुबह करीब…

5 minutes ago
CG : रायपुर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से ढाई लाख की ठगी …

CG : रायपुर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से ढाई लाख की ठगी …

रायपुर। साइबर ठग ने आरटीओ के ई चालान की एपीके फाइल भेज कर 2.63 लाख…

9 minutes ago
10 साल बाद फिर जुड़ा बिखरा परिवार, सखी की पहल से बेटियों को मिला माता-पिता का साथ

10 साल बाद फिर जुड़ा बिखरा परिवार, सखी की पहल से बेटियों को मिला माता-पिता का साथ

10 साल पहले हुआ था तलाक सखी की समझाइश से बेटियों के लिए फिर एक…

13 minutes ago
CG : पति-पत्नी गिरफ्तार, 40 लाख की ठगी कर हो गए थे फरार …

CG : पति-पत्नी गिरफ्तार, 40 लाख की ठगी कर हो गए थे फरार …

दुर्ग जिले में निवेश के नाम पर 40 लाख रुपए की ठगी करने वाले पति-पत्नी…

17 minutes ago
CG : घायल को लेने लेट से पहुंची 108 एंबुलेंस, मौत के बाद हंगामा …

CG : घायल को लेने लेट से पहुंची 108 एंबुलेंस, मौत के बाद हंगामा …

फरसगांव। ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बड़ेडोगर बेलभाटा में शुक्रवार 19 जून शाम पिकअप और बाइक की…

21 minutes ago