मध्य प्रदेश में आज और कल के लिए बारिश का अलर्ट, जानें- अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

भोपाल

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने बुधवार को लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. एमपी मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है. जबकि कुछ जिलों में आशिक बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने लोगों इस दौरान सतर्क रहने को कहा है.  

मौसम विभाग के अनुसार जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें सागर, रायसेन, दमोह, छतरपुर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और मुरैना शामिल हैं. इन जिलों में अभी तक सामान्य व उससे अधिक बारिश हो चुकी है.

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में मध्यम और हल्की बारिश होगी. बुधवार को भी वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, आगर मालवा, राजगढ़, श्योपुर कला,  उज्जैन, देवास, खंडवा, खरगोन, हरदा, नर्मदा पुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुरना, बैतूल, टीकमगढ़, अशोकनगर, पन्ना, कटनी में हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है.

एमपी के कई जिले में ऐसे हैं जहां पर मध्यम और उससे अधिक वर्षा भी हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश में अधिकांश जिलों में सामान्य और उससे अधिक बारिश हो चुकी है जबकि पश्चिमी में मध्य प्रदेश बारिश के मामले में अभी भी पिछड़ा हुआ है.

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई है. इनमें डिंडोरी, उमरिया, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, बुरहानपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, बड़वानी, इंदौर, झाबुआ, रतलाम जिले शामिल है.

लोगों से सतर्कता बरतने की अपील

मध्य प्रदेश मौसम केंद्र का यह भी कहना है कि बुधवार के बाद गुरुवार को भी मध्य प्रदेश के इन जिलों में हल्की बारिश जारी रहेगी. इस बात को ध्यान में रखते हुए लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है. लोगों को चाहिए कि वो अपनी गतिविधियां मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक ही तय करें. ताकि बारिश होने पर कोई परेशानी न हो.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: raintop-news

Recent Posts

CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

गरियाबंद/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

42 minutes ago
MP स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के नए नियम लागू, एक स्थान पर 3 साल की सेवा अनिवार्य

MP स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के नए नियम लागू, एक स्थान पर 3 साल की सेवा अनिवार्य

भोपाल. स्वास्थ्य विभाग के अफसर-कर्मचारियों की अब ट्रांसफर में मनमानी नहीं चलेगी। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य…

1 hour ago
CG : किसान अवध राम ठाकुर बोले बिना परेशानी मिला खाद …

CG : किसान अवध राम ठाकुर बोले बिना परेशानी मिला खाद …

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर…

1 hour ago
CG : रायपुर में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार, कब्जे से 8 लाख का गांजा जब्त …

CG : रायपुर में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार, कब्जे से 8 लाख का गांजा जब्त …

रायपुर। अंतर्राज्यीय महिला गांजा तस्कर 16 किलो से अधिक मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार हुई…

1 hour ago
CG : रेट बढ़ने के बाद रायपुर में गैस सिलेंडर 1013 रुपये में मिल रहा …

CG : रेट बढ़ने के बाद रायपुर में गैस सिलेंडर 1013 रुपये में मिल रहा …

रायपुर। तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक और बड़ा झटका दे दिया है। घरेलू…

1 hour ago
CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

कोरबा। जिले में आज सुबह अवैध चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल मच गया। हिंदू…

2 hours ago