मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल को बारिश का अलर्ट, भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम-जबलपुर में बदलेगा मौसम; इससे पहली गर्मी का असर

भोपाल

अप्रैल से मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान लू के साथ फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी।1 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं कहीं बारिश की संभावना जताई गई है।

इससे पहले 31 मार्च तक तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज 29 मार्च को पारे में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रहेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में पारा 38 डिग्री के आसपास रह सकता है।शुक्रवार को ग्वालियर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले यहां 39. 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। गुना में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले यहां का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

अप्रैल में बादल बारिश, लू भी चलेगी

    एमपी मौसम विभाग ने 1 अप्रैल को राजगढ़, विदिशा, भोपाल, देवास, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, खंडवा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सीहोर में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

    अप्रैल के दूसरे तीसरे हफ्ते में मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू चलने का अनुमान है।बता दे कि दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक ज्यादा हो तो हीट वेव की स्थिति मानी जाती है।

एमपी मौसम विभाग पूर्वानुमान

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने और चक्रवात के समाप्त होगा और अधिकतम तापमान में कमी दर्ज होगी। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने लगेगी, लेकिन अप्रैल से फिर पारा बढ़ेगा और गर्मी अपना असर दिखाएगी।इस दौरान कहीं कहीं बारिश की भी स्थिति बनेगी।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

MP के 2 IPS अधिकारियों को केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी, अनुभव का मिला बड़ा इनाम

MP के 2 IPS अधिकारियों को केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी, अनुभव का मिला बड़ा इनाम

रायपुर   प्रदेश के 2 IPS अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा गया है। नीतू कमल…

18 minutes ago
उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, 4 कोच के कांच टूटे; रेलवे पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, 4 कोच के कांच टूटे; रेलवे पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन  मध्य प्रदेश के उज्जैन में रेल्वे स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर वंदे…

22 minutes ago
ट्विशा केस में आज बड़ा दिन, गिरीबाला सिंह की जमानत पर फैसला; CBI पहुंची हाई कोर्ट

ट्विशा केस में आज बड़ा दिन, गिरीबाला सिंह की जमानत पर फैसला; CBI पहुंची हाई कोर्ट

भोपाल/जबलपुर भोपाल के हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला तेज़ी से गर्माता…

49 minutes ago
CG : शीतला मंदिर चोरी की घटनाओं पर एसपी धमतरी का बड़ा एक्शन …

CG : शीतला मंदिर चोरी की घटनाओं पर एसपी धमतरी का बड़ा एक्शन …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक द्वारा कुरुद एवं भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतला मंदिर में हुई चोरी…

1 hour ago
CG : ग्राम मातालकुडुम का हैण्डपंप तत्काल सुधार किया गया

CG : ग्राम मातालकुडुम का हैण्डपंप तत्काल सुधार किया गया

उत्तर बस्तर कांकेर, विगत दिनों सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड…

1 hour ago
CG : मानसून को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना

CG : मानसून को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, आगामी मानसून के दौरान संभावित बाढ़ आपदा की स्थिति से निपटने के…

1 hour ago