इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल में चलेगी लू, हवाओं के साथ आ रही है नमी

भोपाल
अलग-अलग स्थानों पर बनी पांच मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से कुछ नमी आने के कारण प्रदेश में कुछ शहरों में आंशिक बादल बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तापमान बढ़ने के कारण भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि, ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की भी संभावना है। मौसम का इस तरह का मिजाज रविवार को भी बना रह सकता है। सोमवार से गर्मी के तेवर कुछ और तीखे होने के भी आसार हैं।

उधर, पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक रायसेन में 6.4 और इंदौर में पांच मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में रात का सबसे अधिक 30 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान और उससे लगे अफगानिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।
 
उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो पश्चिमी मध्य प्रदेश से होकर जा रही है। मराठवाड़ा से लेकर तमलनाडु तक भी एक द्रोणिका बनी हुई है।

बारिश और लू की भी संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवा का रुख भी दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण पूर्वी एवं दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश के शहरों में आंशिक बादल बने रहने के साथ ही हल्की वर्षा होने की संभावना बनी हुई है, लेकिन उत्तरी मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। इस वजह से ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

8 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

8 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

8 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

8 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

8 hours ago