वृष्टि की टापुर-टुपुर के साथ मुख्यमंत्री पर बरसा लाड़ली बहनों का स्नेह और भांजे-भांजियों का प्यार

मुख्यमंत्री चौहान के गाडरवारा में रोड-शो में उमड़ा अपार जन-समूह

भोपाल

विकास पर्व के दौरान आज नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन के लिए रोड-शो में अपार जन-समूह उमड़ा। मुख्यमंत्री फ्रीडम मोटर्स के सामने से पलोहा तिगड्डा, महाकाल तिगड्डा, बोदरी चौराहा से होते हुए कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी पहुँचे। लाड़ली बहनों, लाड़ली लक्ष्मियों के साथ सभी लोग हर तरफ से भैया जी, मामा जी की नारों के साथ मुख्यमंत्री चौहान पर पुष्प-वर्षा कर रहे थे। इस दौरान हुई बारिश में भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ, वे बढ़-चढ़कर रोड-शो में हिस्सेदारी करते रहे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भाई-बहन और परिवार के मिलने के अवसर पर इंद्रदेव भी प्रसन्न होकर वर्षा कर रहे हैं। आज मैं भी वर्षा से भीगा, भांजे-भांजियाँ भीगे और सभी ने भीगते हुए रोड शो में अपार उत्साह से भाग लिया। जनता के प्यार और विश्वास से अभिभूत मुख्यमंत्री चौहान ने अभिवादन स्वीकार किया। लोगों ने घर की छत और बालकनियों से भी मुख्यमंत्री पर पुष्प-वर्षा कर स्नेह बरसाया। लगभग 2 घंटे चले रोड शो में बच्चे, महिलाएँ, युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हुए। लाड़ली बहनों ने भी हाथों में 'धन्यवाद भैया' की तख्ती लेकर मुख्यमंत्री के प्रति अपना स्नेह दिखाया। नगर वासियों ने बाजे-गाजे के साथ आरंभ से लेकर कार्यक्रम स्थल तक अपनी मौजूदगी दिखाई।

रोड शो में लोकसभा सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायक जालम सिंह पटेल, अभिलाष मिश्रा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और विशाल जन-समूह मौजूद रहा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

खरसिया  यहां के सिविल अस्पताल में एक बेहद गंभीर मामला सामने आ रहा है। अस्पताल…

24 minutes ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  उज्जैन जिले के थाना बड़नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

49 minutes ago
शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल

शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल

रायपुर  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल आज लखनपुर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में…

49 minutes ago
खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

रायपुर   पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल गांधी स्टेडियम, अंबिकापुर में सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के…

59 minutes ago
बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम

बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम

रायपुर छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा 24 जून को रायपुर…

1 hour ago
‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण

‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण

भोपाल  पुलिस महानिदेशककैलाश मकवाणा के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित साइबर जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक…

1 hour ago