राजाभोज एयरपोर्ट ने 2019 का तोडा रिकॉर्ड, दिसंबर में सवा लाख यात्रियों वाले क्लब में शामिल

 भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में अब फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. भोपाल का राजाभोज एयरपोर्ट (Rajabhoj Airport) अब सवा लाख मासिक यात्री वाले क्लब में शामिल हो गया है. दिसंबर महीने में 1 लाख 39 हजार 835 तक यात्रियों की संख्या पहुंची है, यह आठ महीने में सबसे ज्यादा है.

एयरपोर्ट अथॉरिटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिसंबर महीने में कुल 1 लाख 39 हजार 835 यात्रियों ने राजाभोज एयरपोर्ट से आवागमन किया. अलग-अलग शहरों की उड़ानों से 68 हजार 865 यात्री भोपाल पहुंचे, जबकि 70 हजार 970 यात्री भोपाल से रवाना हुए. इस बीच 1 हजार 208 उड़ानों के फेरे लगे.

साल 2019 का टूटा रिकॉर्ड
इससे पहले साल 2019 के अक्टूबर महीने में राजाभोज एयरपोर्ट सवा लाख मासिक वाले क्लब में शामिल हुआ था. उस समय यात्रियों की संख्या 1 लाख 29 हजार थी, जबकि 2023 के दिसंबर महीने ने यह रिकार्ड तोड़ दिया है. 2023 के दिसंबर महीने में 1 लाख 39 हजार 835 यात्रियों का राजाभोज एयरपोर्ट से आना जाना हुआ.

जानें आठ महीने के आंकड़े
राजाभोज एयरपोर्ट से बीते आठ महीने के यात्रियों के आंकड़े पर गौर करें तो मई महीने में यात्रियों की संख्या में 1 लाख 14 हजार 322 थी. जबकि जून में 1 लाख 17 हजार 73, जुलाई में 1 लाख 9 हजार 211, अगस्त में 1 लाख 12 हजार 814, सितम्बर में 1 लाख 8 हजार 846, अक्टूबर में 1 लाख 17 हजार 494, नवम्बर में 1 लाख 23 हजार 730 और दिसंबर महीने में 1 लाख 39 हजार 835 यात्रियों की संख्या रही.

सुविधाओं का असर
एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार राजाभोज एयरपोर्ट पर सुविधाओं में विस्तार किया गया है. यही कारण है कि अब राजाभोज एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. दिसंबर महीने में राजाभोज एयरपोर्ट सवा लाख यात्रियों वाले क्लब में शामिल हो गया है.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विश्व पर्यावरण दिवस की दी शुभकामनाएं

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विश्व पर्यावरण दिवस की दी शुभकामनाएं

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने विश्व पर्यावरण दिवस की दी शुभकामनाएं रायपुर,  आवास…

12 minutes ago
100 साल पुराने पंडरीतराई तालाब का कायाकल्प: 78 लाख की लागत से बढ़ाई जा रही गहराई

100 साल पुराने पंडरीतराई तालाब का कायाकल्प: 78 लाख की लागत से बढ़ाई जा रही गहराई

जगदलपुर जगदलपुर शहर के छत्रपति शिवाजी वार्ड स्थित करीब 100 साल पुराने पंडरीतराई तालाब का…

16 minutes ago
केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

रायपुर  दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार 4 जून को केरल में दस्तक दे दी है। सामान्य…

26 minutes ago
भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: 56 लाख की जमीन पर मिला 9.83 करोड़ मुआवजा, कारोबारी गांधी गिरफ्तार

भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: 56 लाख की जमीन पर मिला 9.83 करोड़ मुआवजा, कारोबारी गांधी गिरफ्तार

रायपुर  भारतमाला हाईवे भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है और…

37 minutes ago
भोपाल में आंधी-बारिश का कहर: 80 पेड़ गिरे, कई जगह ट्रैफिक जाम; MP के 45 जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल में आंधी-बारिश का कहर: 80 पेड़ गिरे, कई जगह ट्रैफिक जाम; MP के 45 जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री भले ही न हुई हो, लेकिन प्री मानसून…

1 hour ago
CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव…

1 hour ago