राजनांदगांव सोमनी के जोरतराई में रेलवे ट्रैक किनारे मिले गौरी नगर के अजय िसन्हा के हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। अजय सिन्हा की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके ही खास दोस्त अनिल डौंडे ;32द्ध को गिरफ्तार किया है। जिसने अपने सहयोगी तुलेश साहू ;32द्ध के साथ मिलकर अजय की हत्या की थी।
हत्या की वजह प्रेमिका से बढ़ती अजय की नजदीकी सामने आई है। पूछताछ में आरोपी अनिल डौंडे ने सोमनी पुलिस को बताया कि उसने अपनी विवाहित प्रेमिका को अपनी पत्नी बताकर गौरी नगर के किराए के मकान में रखा था। कुछ समय पहले वह अपने काम से बहन के गांव चला गया। इस दौरान अजय सिन्हा को अपनी प्रेमिका और उसके बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी दी। इसी बीच दोनों के बीच नजदीक बढ़ गई। अजय उससे लगातार मिलने लगा। जिसे लेकर उसने आपत्ति भी जताई। लेकिन अजय का उसकी प्रेमिका से मिलने का दौर जारी रहा। इसी के चलते उसने अजय की हत्या की योजना बना ली।
आरोपी अनिल ने बताया कि वह 7 सितंबर की रात बाइक से अजय को अपने साथ जोरातराई ले गया। उनके साथ तुलेश साहू भी मौजूद था। तीनों ने रेलवे ट्रैक के किनारे बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनों ने अजय के सिर पर पत्थर पटक दिया और चाकू से उसके गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। फिर हादसा दिखाने ट्रैक किनारे उसके शव को फेंककर भाग निकले। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…
रायपुर छत्तीसगढ़ में सुशासन और नागरिक सुविधाओं को केंद्र में रखकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में व्यापक…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप संचालित 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' के तहत दंतेवाड़ा…