राजनांदगांव, जिला प्रशासन के द्वारा कोचियों व धान के अवैध परिवहन करने वालों पर कार्रवाई लगातार की जा रही है। चेक पोस्ट के साथ-साथ समितियों और राइस मिलर में भी निगरानी व जांच की जा रही है। गुरुवार को ग्राम मुड़पार में कोचिया शाबीर खान के द्वारा परिवहन किए जा रहे 89 बोरा धान को फुटकर सीमा से अधिक मात्रा में क्रय कर परिवहन करने के कारण जब्त कर थाना को सुपुर्द किया गया।
वहीं दूसरी ओर मंडी की जांच दल टीम ने ग्राम तिलई के पास खड़े ट्रक की जांच की गई। जांच में पाया गया कि सुपरफाइन धान के बिलिंग पर वाहन चालक द्वारा गोंदिया (महाराष्ट्र) से अन्य मोटा धान 633 कट्टा धान जब्त किया गया। इसमें ढाई सौ क्विंटल धान की जब्ती की गई। मंडी जांच दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन सहित धान को जब्त किया गया। फिलहाल वाहन व धान को चिखली पुलिस थाना के सुपुर्द किया गया है।
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…