Rajnandgaon : नशे में विवाद के दौरान दोस्त पर युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला किया…

राजनांदगांव, शहर के तुलसीपुर इलाके में चाकूबाजी की घटना फिर सामने आई है। नशे में विवाद के दौरान अपने ही दोस्त पर युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जिनकी पतासाजी की जा रही है।

घटना बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात की है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तुलसीपुर में रहने वाला वेद प्रकाश राजपूत आरोपी दीप और दो अन्य युवकों के साथ देर रात तक घूम रहे थे। इसी दौरान नशे की हालात में वेद प्रकाश ने कुछ आपत्तिजनक बातें कही। जिससे आरोपी दीप और उसके साथी भड़क गए। इसके बाद तीनों ने मिलकर वेद प्रकाश पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चाकू वेद के पेट और ​शरीर के पीछे के हिस्से में लगा है। जिसे इलाज के लिए दाखिल किया गया है। इधर घटना के बाद पुलिस टीम फरार आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है। ​बता दें कि बीते दिनों मानव मंदिर चौक में हुई चाकूबाजी के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। बावजूद इसके इस तरह की घटना सामने आ रही है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : डीएमएफ अंतर्गत जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

राजनांदगांव : डीएमएफ अंतर्गत जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

राजनांदगांव । जिला खनिज न्यास मद (डीएमएफ) अंतर्गत जिले के शासकीय चिकित्सालयों में संविदा स्त्री…

18 minutes ago
डिफॉल्टरों को दोबारा लीज देने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

डिफॉल्टरों को दोबारा लीज देने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

ग्वालियर  मध्य प्रदेश में खनिज विभाग के अफसरों और खनन माफिया की सांठगांठ से चल…

35 minutes ago
नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि किसानों…

45 minutes ago
हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर मुकेश बनिया की 42 लाख रुपये की संपत्ति अटैच, पुलिस का बड़ा एक्शन

हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर मुकेश बनिया की 42 लाख रुपये की संपत्ति अटैच, पुलिस का बड़ा एक्शन

रायपुर. नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता…

46 minutes ago
MP में 10 साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया तेज, आरक्षित वर्ग को दोहरा लाभ देने की तैयारी; सामान्य वर्ग ने जताई आपत्ति

MP में 10 साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया तेज, आरक्षित वर्ग को दोहरा लाभ देने की तैयारी; सामान्य वर्ग ने जताई आपत्ति

भोपाल  प्रदेश में पदोन्नति की तैयारी है। इसके लिए पदोन्नति के पदों का निर्धारण किया…

56 minutes ago