राजनांदगांव, शहर के तुलसीपुर इलाके में चाकूबाजी की घटना फिर सामने आई है। नशे में विवाद के दौरान अपने ही दोस्त पर युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जिनकी पतासाजी की जा रही है।
घटना बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात की है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तुलसीपुर में रहने वाला वेद प्रकाश राजपूत आरोपी दीप और दो अन्य युवकों के साथ देर रात तक घूम रहे थे। इसी दौरान नशे की हालात में वेद प्रकाश ने कुछ आपत्तिजनक बातें कही। जिससे आरोपी दीप और उसके साथी भड़क गए। इसके बाद तीनों ने मिलकर वेद प्रकाश पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चाकू वेद के पेट और शरीर के पीछे के हिस्से में लगा है। जिसे इलाज के लिए दाखिल किया गया है। इधर घटना के बाद पुलिस टीम फरार आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है। बता दें कि बीते दिनों मानव मंदिर चौक में हुई चाकूबाजी के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। बावजूद इसके इस तरह की घटना सामने आ रही है।
रायपुर. मानसून की एंट्री के बावजूद बारिश नहीं होने से रायपुर में उमस से बेहाल…
रायपुर। महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…
धमतरी। पुराना मंडी इलाके में टायर दुकान में रविवार देर रात भीषण आग लग गई.…
बिलासपुर। पेंडारी में रहकर खेती किसानी करने वाले एक व्यक्ति के बेटे को उसके ही…
शालू जिन्दल को 'सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर' का सम्मान नई दिल्ली/रायपुर जिन्दल फाउंडेशन…
रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…