छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जेपी सहारे को मिली राहत, बिजली बिल हुआ शून्य, हो रही आर्थिक बचत…

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का जिले में प्रभावी एवं निरंतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना से उपभोक्ताओं को न केवल बिजली बिल में राहत मिल रही है, बल्कि स्वच्छ, हरित एवं नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत जिले में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने घरों में सोलर रूफटॉप पावर प्लांट की स्थापित कर रहे है। छुरिया विकासखंड में पदस्थ वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी जेपी सहारे ने अपने निवास स्थल डोंगरगांव के निजी आवास की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पावर प्लांट स्थापित किया गया है। जेपी सहारे ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सोलर प्लांट की स्थापना के बाद बिजली बिल में शून्य हो गया। जिससे उन्हें प्रतिमाह आर्थिक बचत हो रही है। योजना के तहत केन्द्र सरकार द्वारा 78 हजार की सब्सिडी तथा राज्य शासन द्वारा 30 हजार रूपए की सब्सिडी नियमानुसार बैंक खाते में प्राप्त हुई है।

इसी तरह प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कृषि विभाग के 19 अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा अपने आवास पर सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित किया गया है। यह पहल शासकीय अमले द्वारा स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। कृषि विभाग की टीम द्वारा कृषकों को योजना के तहत सोलर पैनल स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और सौर ऊर्जा अपनाने से कृषकों के बिजली व्यय में कमी के साथ स्थायी एवं पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा स्रोत के लाभ के संबंध में जानकारी दी जा रही है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर्यावरण संरक्षण, कार्बन उत्सर्जन में कमी, ऊर्जा आत्मनिर्भरता तथा नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

kgnews

Recent Posts

MP की नई ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी: एक पेड़ काटने पर लगाने होंगे 20 पौधे, 80% पेड़ शिफ्ट करना होगा अनिवार्य

MP की नई ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी: एक पेड़ काटने पर लगाने होंगे 20 पौधे, 80% पेड़ शिफ्ट करना होगा अनिवार्य

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास के बीच संतुलन…

32 minutes ago
मध्य प्रदेश में मानसून का असर तेज, भोपाल-इंदौर समेत 36 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून का असर तेज, भोपाल-इंदौर समेत 36 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्ती के बीच मौसम के मिजाज ने एक बार…

36 minutes ago
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के ग्राम डोंडराही में…

37 minutes ago
टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा

टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा

रायपुर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  जे.पी. नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये…

42 minutes ago
नगरीय निकाय कर्मियों की सेवाकाल में असमय मृत्यु पर आश्रितों को मिलेगा 1.25 लाख रुपये तक का अनुग्रह अनुदान

नगरीय निकाय कर्मियों की सेवाकाल में असमय मृत्यु पर आश्रितों को मिलेगा 1.25 लाख रुपये तक का अनुग्रह अनुदान

भोपाल  "मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रगतिशील सोच और लोककल्याणकारी निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता…

47 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया स्थल निरीक्षण, कुछ दिनों पहले शुरू हुआ है काम

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया स्थल निरीक्षण, कुछ दिनों पहले शुरू हुआ है काम

रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज अपने रायगढ़…

52 minutes ago