छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : बाल नेत्र सुरक्षा अभियान के तहत नेत्र परीक्षण का आयोजन विगत दिवस को विद्यालय में किया गया…

गंडई पंडरिया, पीएम सेजेस गंडई में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनकी देखभाल सुनिश्चित करने के लिए समग्र बाल नेत्र सुरक्षा अभियान के तहत नेत्र परीक्षण का आयोजन विगत दिवस को विद्यालय में किया गया। अभियान के तहत विद्यालय में अध्ययनरत समस्त पूर्व माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण करने के िलए जिला चिकित्सालय खैरागढ़ से नेत्र चिकित्सक डॉ. एकता चंद्राकर के द्वारा परीक्षण किया।

इस दौरान विद्यार्थियों को आंखों की देखभाल और स्वस्थ आदतों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार ददरया ने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों के समग्र स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना है। इस दौरान 110 विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण किया गया और जिन बच्चों के नेत्रों में समस्या पाई गई उन्हें उचित परामर्श और उपचार की सलाह दी गई। कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक मुकेश यादव, शिक्षक दुर्गेश सेन, यश जंघेल, रोहन दिवाकर, देव चरण, कोमल सिंह, रविश भारती का योगदान रहा। बाल नेत्र सुरक्षा अभियान अंतर्गत नेत्र परीक्षण के दौरान नेत्र में समस्या आए विद्यार्थियों कृन्जल देवांगन, विनीता देवांगन, खिलेश्वरी, प्राची और जानवी को प्राचार्य व अन्य स्टाफ के द्वारा चश्मा वितरित किया गया। चश्मा लगाने के बाद किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर विद्यालय आने पर विद्यार्थियों को विद्यालय में कार्यरत शिक्षक व बालकों को बताने के लिए निर्देशित किया।

kgnews

Recent Posts

CG : ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की पहचान, इसे बनाकर रखें – अरुण साव

CG : ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की पहचान, इसे बनाकर रखें – अरुण साव

उप मुख्यमंत्री कर्मा महोत्सव में हुए शामिल, तैलीय सदन का किया लोकार्पण रायपुर. उप मुख्यमंत्री…

8 minutes ago
CG : सुई-धागे से बदली तकदीर : विशाखा मंडल बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG : सुई-धागे से बदली तकदीर : विशाखा मंडल बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

स्व सहायता समूह से मिला संबल, हुनर बना रोजगार और पहचान रायपुर , कभी परिवार…

13 minutes ago
CG : बलरामपुर में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

CG : बलरामपुर में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

अवैध उत्खनन मार्ग ध्वस्त, दो वाहन जब्त रायपुर , बलरामपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन…

17 minutes ago
बिलासपुर से बेंगलुरु जाना हुआ आसान, यात्रियों के लिए चलेगी वन-वे समर स्पेशल ट्रेन

बिलासपुर से बेंगलुरु जाना हुआ आसान, यात्रियों के लिए चलेगी वन-वे समर स्पेशल ट्रेन

रायपुर. ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों को राहत देने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे…

27 minutes ago
राजनांदगांव : दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के बच्चों की नैसर्गिक क्षमता, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास हो रहा अभिव्यक्त : डॉ. रमन सिंह…

राजनांदगांव : दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के बच्चों की नैसर्गिक क्षमता, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास हो रहा अभिव्यक्त : डॉ. रमन सिंह…

लक्ष्य बनाकर चलें और मेहनत एवं लगन से करें पढ़ाई राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…

30 minutes ago
राजनांदगांव : कम बारिश में भी धान की अच्छी फसल का मंत्र…

राजनांदगांव : कम बारिश में भी धान की अच्छी फसल का मंत्र…

कतार बोनी और नैनो डीएपी राजनांदगांव । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अद्यतन दीर्घावधि…

36 minutes ago