राजनांदगांव, जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की पहल पर मुस्लिम प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 2 फरवरी को होगा एवं समापन 5 फरवरी को किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन म्यूनिसिपल स्कूल ग्राउंड में किया जा रहा है। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष शकील रिज़वी ने बताया कि प्रतियोगिता रात्रिकालीन फ्लड लाइट में आयोजित की जाएगी, जिससे खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों को भी रोमांचक क्रिकेट देखने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 4,100 निर्धारित किया गया है तथा आयोजन समिति के निर्णयानुसार प्रतियोगिता में अधिकतम 16 टीमें ही भाग लेंगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 41,000 तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25,000 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। रिज़वी ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना, आपसी भाईचारे को मजबूत करना और सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ना है।
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास के बीच संतुलन…
भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्ती के बीच मौसम के मिजाज ने एक बार…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के ग्राम डोंडराही में…
रायपुर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये…
भोपाल "मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रगतिशील सोच और लोककल्याणकारी निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज अपने रायगढ़…