Rajnandgaon : शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने किया प्रयास…

राजनांदगांव, स्कूलों में पारदर्शिता, जवाबदेही और स्टाफ की भागीदारी परखने 2 चरणों में 1336 स्कूलों का सोशल ऑडिट किया गया। मुख्य उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना रहा।

यह प्रक्रिया शिक्षकों और प्रबंधन की जवाबदेही तय करती है। विद्यार्थियों को सीखने के स्तर का मूल्यांकन करती है, और शिक्षा के प्रति जागरूक कर निर्णय लेने सशक्त बनाती है। जिससे शिक्षा के अंतिम परिणामों में सुधार होता है। बच्चों के सीखने के स्तर का मूल्यांकन करना और कमजोर स्कूलों में गुणवत्ता सुधार लाने विशेष प्रयास और निरीक्षण करना इसका उद्देश्य है।

जिले के 1336 स्कूलों में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण किया गया। डीईओ प्रवास सिंह बघेल ने बताया 7 अक्टूबर को छुरिया और डोंगरगांव में, दूसरे चरण में 8 को राजनांदगांव और डोगरगढ़ में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य सुबह 10 से शाम 4 बजे तक निर्धारित था। जिले की कार्य योजना अनुसार प्राचार्य, प्रधान पाठक, संस्था प्रमुख को दल प्रभारी पांच सदस्यों को दायित्व सौंपा गया। बीईओ ने अपने ब्लॉक के प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में सोशल ऑडिट कार्य सौंपा था।

छुरिया में पहले चरण में कुल 384 स्कूलों का, डोंगरगांव में कुल 209, दूसरे चरण में राजनांदगांव में कुल 394 स्कूलों का सोशल ऑडिट किया गया। डोगरगढ़ में 349 कुल जिले के सभी 1336 विद्यालयों में दो चरणों में सोशल ऑडिट हुआ। डीएमसी सतीश ब्यौहरे ने बताया इसमें आरी, खुज्जी, बड़गांव, चारभांटा, करमरी, महरूम, पारागांव खुर्द, बुढ़ानछापर, पीपरखार कला, बघेरा का अफसरों ने निरीक्षण किया। इस दौरान एपीसी पीआर झाड़े एवं एपीसी मो. रफीक अंसारी मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में बस्तर का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में बस्तर का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान

बस्तर. राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में बस्तर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश…

19 minutes ago
राजनांदगांव : गुम हुई दो नाबालिग युवतियों को ​ किया गया बरामद…

राजनांदगांव : गुम हुई दो नाबालिग युवतियों को ​ किया गया बरामद…

डोंगरगांव| डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम से 17 जून को दो नाबालिग युवतियांे के घर से…

24 minutes ago
CG : आबकारी विभाग के वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल …

CG : आबकारी विभाग के वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल …

मुंगेली। मुंगेली-लोरमी नहर रोड पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक…

24 minutes ago
जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का…

25 minutes ago
राजनांदगांव : प्रभारी मंत्री की मंजूरी, फिर टेंडर के बाद देंगे वर्क ऑर्डर…

राजनांदगांव : प्रभारी मंत्री की मंजूरी, फिर टेंडर के बाद देंगे वर्क ऑर्डर…

राजनांदगांव , जीवन दीप समिति की बैठक में 11 अहम प्रस्तावों पर सहमति बनने के…

26 minutes ago
सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी और आवासों में ईको फ्रेंडली भवन निर्माण सामग्री के उपयोग को करें प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी और आवासों में ईको फ्रेंडली भवन निर्माण सामग्री के उपयोग को करें प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी और आवासों में ईको फ्रेंडली भवन निर्माण सामग्री के उपयोग को…

27 minutes ago